हरदा | हरदा जिले में आधार पंजीयन के लिए कुल 50 केंद्र संचालित हैं । कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि इनमें ई गवर्नेंस सोसायटी द्वारा कुल 19 केंद्र संचालित हैं। जबकि इंडियन पोस्टल बैंक द्वारा 23, अन्य बैंकों द्वारा 7 तथा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 1 केंद्र जिले में संचालित है।
ई गवर्नेंस सोसायटी द्वारा संचालित केंद्रों में नगर पालिका हरदा में तीन केंद्र, कलेक्ट्रेट में एक, लोक सेवा केंद्र में एक, जनपद पंचायत हरदा में दो केंद्र, नगर पालिका हरदा कार्यालय में एक केंद्र, तहसील कार्यालय खंडवा में 2 केंद्र, लोक सेवा केंद्र हंडिया, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खिरकिया, जनपद पंचायत खिरकिया, कृषि उपज मंडी सिराली व लोक सेवा केंद्र सिराली में एक – एक केंद्र, जनपद पंचायत टिमरनी में दो केंद्र, तहसील कार्यालय रहटगांव में 2 केंद्र संचालित है।
इसी तरह इंडियन पोस्टल बैंक द्वारा पलासनेर, बेड़ी, रनहाई कला, चारूवा, जिनवानिया, दीपगांव, पिपलिया, चौकड़ी, बिच्छापुर, मगरधा, महेंद्रगांव , सुखरास, चारूवा, चारखेड़ा, कमताड़ा, झाड़बीड़ा, प्रतापपुरा, आदमपुर, नौसर, नयागांव, छीपाबड़, ताजपुरा, और कुडावामाफी ग्रामों में आधार पंजीयन केंद्र संचालित किए जा रहे हैं। विभिन्न बैंकों द्वारा जिन ग्रामों की बैंक शाखाओं में आधार पंजीयन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है उनमें बैंक ऑफ इंडिया टिमरनी, केनरा बैंक हरदा, जिला सहकारी बैंक हरदा, पंजाब नेशनल बैंक हरदा, मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक मांदला, तथा मध्य प्रदेश ग्रामीण बैंक खिरकिया, व मधु मार्केट हरदा की बैंक शाखा शामिल है। इसके अलावा महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा टिमरनी जनपद पंचायत परिसर में स्थित परियोजना अधिकारी कार्यालय में आधार पंजीयन की सुविधा प्रारंभ की गई है।
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई
संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां...
टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी
MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट
मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन...
हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,,
हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ...
गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प
हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
