jhankar
ब्रेकिंग
लापरवाही अनदेखी: एंबुलेंस नहीं पहुंची तो निजी वाहन से अस्पताल लाई गई प्रसूता, गेट पर बिगड़ी तबीयत कुड़मी जाति को केंद्रीय पिछड़ा वर्ग सूची में शामिल करने की मांग, आयोग को भेजा ज्ञापन 25 सितंबर से प्रदेश में शुरू हो जाएगी “मुख्यमंत्री सुगम परिवहन सेवा” अंतर्गत इंटरसिटी व इंट्रासिटी ब... खुशियों की दास्तां : प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना से बदली खेती की राह हरदा में होगी राज्य स्तरीय शालेय कबड्डी प्रतियोगिता पिछले 24 घंटों में जिले में 7.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज अंतर्राष्ट्रीय सांकेतिक भाषा दिवस पर विशेष कार्यक्रम सम्पन्न बधिर व्यक्तियों के अंतर्राष्ट्रीय सप्ताह के तहत विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वड़नगर से वाराणसी जा रहे सेवा संकल्प बाइक राइडर्स से किया वर्चुअली संवा... मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत ग्राम कायदा में प्रस्तावित शिविर स्थगित

हरदा : निहाल नहाल जाति को आदिवासी अनुसूचित जनजाति में शामिल करने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन

मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बैनर तले बड़ी संख्या में हरदा कलेक्ट्रेड कार्यालय पहुचे ग्रामीण। निहाल नहाल जाति जो कि वर्तमान में हरदा जिले में पिछड़ा वर्ग की श्रेणी में आती है। मध्य प्रदेश के और अन्य जिलों में इसे अनुसूचित जनजाति श्रेणी में रखा गया। लेकिन सरकार द्वारा सिर्फ हरदा में ही ये भेदभाव क्यों है ? हरदा में निहाल नहाल जाति को पिछड़ा वर्ग की श्रेणी रखा गया है। ज्ञात हो हरदा जिले के लगभग 30 से 40 गांव में यह जाति निवास करती है। इसलिए निहाल नहाल जाति को आदिवासी अनुसूचित जनजाति में शामिल करने के लिए राज्यपाल व माननीय मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा गया।

- Install Android App -

इस दौरान गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के जिलाध्यक्ष देवीसिंह परते ने कहा कि बुधवार को आदिवासी समुदाय निहाल नहाल जाति को अनुसूचित जनजाति में शामिल करने की मांग को लेकर सैकड़ों की तादाद में कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की एवं जल्द से जल्द मांग पूरी नही होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी गई।