jhankar
ब्रेकिंग
हरदा रोड से शंकर मंदिर जाने वाले रास्ते पर डाली मुरम बनी मुसीबत फिसलकर कई लोग घायल हरदा में मोबाइल दुकान में चोरी, शटर तोड़कर लैपटॉप-मोबाइल और नगदी ले उड़े चोर !! नवोदय विद्यालय हरदा में कक्षा 6 की प्रवेश परीक्षा आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त आवेदन में सुधार के लि... गौशालाओं में निराश्रित गौवंश को आश्रय देने के निर्देश जिले की गौशाला संचालकों की समीक्षा बैठक सम्पन... शासकीय भूमि पर अतिक्रमण के प्रयास पर राजस्व विभाग की त्वरित कार्रवाई अस्थायी टीन शेड को हटाकर कराया... चंबा में दर्दनाक सड़क हादसा: तीसा-बैरागढ़ मार्ग पर बस खाई में गिरी, 7 की मौत, 7 घायल शनिवार की सुबह... मेरे दोस्त, भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी , आपका धन्यवाद"- नेतान्याहू, सोशल मीडिया पर भी भारत और... हरदा में ब्राह्मण समाज ने पेश की अनोखी मिसाल, स्वर्गीय पं. कैलाश चंद चौबे ने मरणोपरांत किया नेत्रदान हर घर तिरंगा अभियान की प्रेसवार्ता सम्पन्न हरदा: किसान के घर चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; सोने-चांदी के जेवर बरामद

हरदा : पट्टेदारों को भूमि स्वामी अधिकार प्रदान कर पट्टे लीज़ से फ्रीहोल्ड करने की मांग, जिला जनसुनवाई पहुंचे रहवासी

हरदा : मंगलवार को वार्ड क्र. 1 टंकी मोहल्ले के रहवासीगण बड़ी संख्या में जिला जनसुनवाई पहुंचे। जहा उन्होंने पूर्व में लीज पर दी हुई जमीन का भूमि स्वामी अधिकार प्रदान कर पट्टे लीज़ से फ्रीहोल्ड करने की मांग। रहवासियों का कहना है की हम लोगों को शासन द्वारा पट्टे प्रदान किये गए हैं, जिस पर हम लोग विगत् 30-50 वर्षों से निवास स्थान पर शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए विधिवत् निवास कर रहे हैं। यह संख्या लगभग 300 परिवारों की है। हम सभी चाहते है की हमे भूमि स्वामी अधिकार पत्र प्रदान किया जाए। ताकि हम हमारे परिवार का भरण पोषण कर सके।

- Install Android App -

क्या लिखा हैं पत्र में…

श्रीमान अध्यक्ष महोदय,
नगर पालिका परिषद हरदा (म.प्र.)
आवेदक – वार्ड क्र. 1 के रहवासी पट्टेदार, जिला हरदा म.प्र.।

विषय:- हम वार्ड क्र. 1 टंकी मोहल्ले के रहवासी पट्टेदारों को भूमि स्वामी अधिकार प्रदान कर पट्टे लीज़ से फ्रीहोल्ड करने बाबत्।
महोदय जी,
विनम्र निवेदन है कि हम अधोहस्ताक्षरकर्तागण वार्ड क्र. 1 टंकी मोहल्ले के रहवासीगण है। निवेदन है कि हम लोगों को शासन द्वारा पट्टे प्रदान किये गए हैं, जिस पर हम लोग विगत् 30-50 वर्षों से पट्टाग्रहिता निवास स्थान पर शासकीय योजनाओं का लाभ लेते हुए विधिवत् निवास कर रहे हैं। यह संख्या लगभग 300 परिवारों की है। निवेदन है कि हमें यह पट्टा लीज पर प्रदान किया गया था, जिस पर हम लोगा लीज रेन्ट तथा टेक्स प्रदान कर रहे हैं। साथ ही बिजली का बिल, नगर पालिका सुविधाओं का टेक्स आदि भी प्रत्यक्ष-अप्रत्यक्ष रूपा से भर रहे हैं। निवेदन है कि हम लोग वार्ड के स्थायी निवासी हैं तथा मताधिकार का उपयोग भी करते आ रहे हैं। वहीं अधिकतर लोग अनुसूचित जाति एवं जनजाति अन्य वर्ग के लोग रहे हैं। निवेदन है कि आज तक हमारे पट्टो को फ्रीहोल्ड नहीं किया, ना ही हमें भूमि स्वामी अधिकार प्रदान किया गया है। निवेदन है कि अन्य समूह व लोगों का शासन की मंशानुसार पट्टों को फ्रीहोल्ड कर उन्हें रहवासी भूमि स्वामी अधिकार प्रदान किये जा चुके हैं। वहीं इस वार्ड के पट्टाग्रहिता को भूस्वामी अधिकार प्रदान नहीं किया, ना ही पट्टों को फ्री लीज होल्ड किया है। ताकि शासन के राजस्व में भी वृद्धि होगी।

अतः विनम्र प्रार्थना है कि हम लोगों के आवेदन पर गम्भीरता से विचार करते हुए हमें प्रदत्त पट्टों पर विधिवत् भूमि स्वामी अधिकार प्रदान करने की कृपा करें।
दिनांक –
आवेदकगण

समस्त वार्डवासी
टंकी मोहल्ला, हरदा म.प्र.
मोबा. 9826919192