jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

हरदा ; परिवहन विभाग के दल ने 28 वाहनों के विरूद्ध की कार्यवाही कर 1 लाख रुपये जुर्माना वसूला

हरदा / कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग के निर्देश अनुसार परिवहन विभाग के दल ने गुरूवार व शुक्रवार को ओवरलोड अवैध वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही की। जिला परिवहन अधिकारी श्रीमती निशा चौहान ने बताया कि परिवहन विभाग के दल द्वारा हरदा शहर के विभिन्न स्थानों पर बकाया कर, बॉडी एक्सेस, बिना पंजीयन, अस्पष्ट रूप से पंजीयन क्रमांक, बिना बीमा, बिना पीयूसी तथा बिना फिटनेस के संचालित डम्पर, यात्री बस, स्कूल बस व ऑटो रिक्शा वाहनों की चौकिंग की गई। उन्होने बताया कि इस दौरान कुल 28 वाहनों की जांच की गई, जिसमें 6 ओवरलोड डम्पर वाहन एवं 3 लोडिंग वाहनों के विरूद्ध मोटर यान अधिनियम के तहत कार्यवाही कर 1 लाख रूपये जुर्माना वसूल किया गया तथा वाहन चालकों को नियमानुसार वाहन चलाने की हिदायत दी गई।