8 सितंबर की रात को सिविल लाइन पुलिस ने पकड़ा था कंटेनर, वाहन होगा राजसात
मकड़ाई समाचार हरदा। बुधवार रात में हरदा के रास्ते महाराष्ट्र की ओर कंटेनर में ढूंसकर ले जा रहे गोवंश के परिवहन के मामले में सिविल लाइन पुलिस ने यूपी निवासी एक आरोपी को शनिवार को गिरफ्तार किया है।
टीआई राजेश साहू ने बताया कि 8 सितंबर की रात को ग्राम कड़ोला के पास गोवंश से भरा कंटेनर क्रमांक एचआर 55 एए 1877 को पकड़ा था। कंटेनर फंस जाने के कारण गोवंश परिवहन करने वाले आरोपी मौके से फरार हो गए थे। आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 444/21 धारा 4/6 गोवंश प्रतिषेध अधिनियम तथा पशु क्रूरता की धारा 11 डी का केस दर्ज कर उन्हें तलाशा। मौके पर मिले गोवंश को गोशाला भिजवाया था। टीआई साहू ने बताया कि घटना में शामिल कंटेनर के माल परिवहन में सहयोगी रहे आरोपी जान मोहम्मद पिता नूर इलाही जाति मुसलमान 42 वर्ष पता मकान नम्बर 70 पिललाखड़ी रोड़ इत्तेफाक नगर मेरठ up अस्थायी पता ग्राम कोसीकलां थाना छाता जिला मथुरा उत्तर प्रदेश को मुखबिर की सूचना पर ग्राम पलासनेर मसनगांव के बीच से पकड़ा। उससे मोबाइल भी जप्त किया। टीआई ने बताया कि आरोपी के बताए अनुसार माल गोवंश सप्लाई करने वाले वाहन संचालक रसीद खान निवासी कोसीकलां छाता जिला मथुरा गोवंश खरीदने वाले सुल्तान निवासी जलगांव महाराष्ट्र, माल परिवहन में सहयोग करने वाले ड्राइवर अमरसिंह निवासी कोसीकलां तथा उसके साथी फारुख तथा शाहिद निवासी कोसीकलां को भी आरोपी बनाया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों की तलाश में टीम बनाकर भेजी है। इसके अलावा वाहन राजसात करने की कार्रवाई भी की जा रही है।

