मकड़ाई समाचार बैतूल। राष्ट्रीय हिंदू सेना ने बूचड़खाना को गिराने, संचालकों की संपत्ति को राजसात करने और बैंक खाते सीज करने की मांग उठाई है। शनिवार को हिंदू सेना के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, मध्यभारत प्रांत अध्यक्ष पवन मालवीय, सह सुरक्षा प्रमुख कमलेश खड़िया, संरक्षक ललित दाभड़े सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने रैली निकालकर सीएम के नाम ज्ञापन कलेक्ट्रेट कार्यालय और एसडीओपी नितेश पटेल को दिया। उन्होंने गोवंश की खरीद फरोख्त कर बैतूल बूचड़खाने तक गोवंश पहुंचा रहे हैं। ऐसे लोगों की जांच कर कार्रवाई करने की मांग की है।
ब्रेकिंग
