हरदा : ‘मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना’ के तहत रोजगार प्राप्त करने के लिये इच्छुक युवाओं के पंजीयन 28 जून से प्रारम्भ हो रहे है। जिले के युवाओं को योजनान्तर्गत लाभान्वित कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने एवं योजना के लाभों एवं आवेदन प्रक्रिया से परिचित कराने के उद्देश्य से 28 जून को कार्यशाला का आयोजन किया गया है। यह कार्यशाला शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, हरदा के एल.आर.यू.सी. कक्ष में प्रातः 11 बजे से आयोजित की जाएगी। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान हरदा ने बताया कि इस कार्यशाला में जिले के सभी 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण युवा भाग ले सकते है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के तहत 12 वीं, आईटीआई, पॉलिटेक्निक डिप्लोमा एवं स्नातक उत्तीर्ण 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के मध्यप्रदेश के मूलनिवासी युवाओं को अधिकतम 1 वर्ष के लिए राशि रुपये 8 हजार से 10 हजार रूपये प्रतिमाह के मानदेय पर प्रशिक्षण के साथ रोजगार उपलब्ध कराया जावेगा।
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर
सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ
प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद
नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर
‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त
मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज
हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम
जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न
पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न
जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार
चौधरी मोहन गुर्जर मध्यप्रदेश के ह्र्दयस्थल हरदा के जाने माने वरिष्ठ पत्रकार है | आप सतत 17 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवायें देते आ रहे है। आपकी निष्पक्ष और निडर लेखनी को कई अवसरों पर सराहा गया है |
