jhankar
ब्रेकिंग
मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान के तहत 18 सितम्बर को मसनगांव में लगेगा शिविर सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ प्रदेश में 17 सितम्बर को दीप प्रज्ज्वलित और रक्तदान शिविरों में जनभागीदारी से करेंगे शंखनाद नगरीय निकायों में डॉग केचर खरीदे जाएं - कलेक्टर ‘‘आशीर्वाद का दीया’’ कार्यक्रम हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 4 प्रकरण दर्ज हरदा में 17 सितम्बर होगा ‘नमो युवा शक्ति’ कार्यक्रम जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक संपन्न पीएम विश्वकर्मा योजना के 3 वर्ष पूर्ण होने पर जागरूकता कार्यक्रम सम्पन्न जैविक एवं प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने हर बुधवार आयोजित हो रहा जैविक हाट बाजार

हरदा : युवा कांग्रेस राष्ट्रिय प्रवक्ता चयन हेतु आयोजित होगा यंग इंडिया के बोल सीजन 03 |

हरदा :- युवा कांग्रेस जिला द्वारा हरदा पूर्व विधायक डॉ. रामकिशोर दोगने के निवास पर यंग इंडिया के बोल सीजन 03 के आयोजन की शुरूआत किये जाने हेतु प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया। उक्त प्रेसवर्ता को मुख्य रूप से युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता एवं हरदा जिला प्रभारी इरफान खान, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल, पूर्व विधायक  डॉ. रामकिशोर दोगने, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ओम पटेल, कांग्रेस जिला प्रवक्ता गगन अग्रवाल, अजय सिंह राजपूत एवं योगेश चौहान द्वारा संबोधित किया गया।
युवा कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता इरफान खान द्वारा प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए बताया गया की प्रत्येक जिले से यंग इंडिया के बोल सीजन 03 कार्याक्रम आयोजित कर प्रत्येक जिले से 06 प्रवक्ताओं का चयन किया जावेगा। जो प्रदेश स्तरीय यंग इंडिया के बोल सीजन 03  प्रतियोगिता भाग लेवेगे एवं प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी 19 मई को बैंगलोर में होने वाले यंग इंडिया के बोल सीजन 03 प्रतियोगिता में शामिल होंगे।
पूर्व विधायक डॉ. दोगने द्वारा बताया गया कि इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले यूवाओं को 40 सेकेंड का विडियो बनाकर जिला प्रभारी को भेजना होगा। युवा अपनी प्रतिभा के आधार पर प्रदेश एवं राष्ट्रिय स्तर पर अपनी पहचान बना सकते है।
जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष राहुल जायसवाल द्वारा कहा गया कि जिले के ज्यादा से ज्यादा युवाओं को यंग इंडिया के बोल सीजन 03 प्रतियोंगिता में भाग लेना चाहिए।