jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

हरदा, सिरकम्बा व बेड़ियाकलां में ‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’ 21 जून को होंगे


हरदा डज
 जिले में मतदाता सूची को अद्यतन एवं शुद्धीकरण के लिये बीएलओ व सुपरवाईजर स्तर पर ‘‘मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर’’ आयोजित किये जा रहे है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषि गर्ग ने बताया कि 21 जून को विधानसभा क्षेत्र हरदा के नगर पालिका कार्यालय हरदा व जनपद पंचायत हरदा में मतदाता सूची सशक्तिकरण शिविर आयोजित होगा। इसके अलावा टिमरनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सिरकम्बा के शासकीय माध्यमिक शाला भवन शिविर आयोजित होगा, जिसमें बहरागांव, टेमागांव, डोलरिया, नांदवा, पडवा, सिरकम्बा, भादूगांव, कपासी, जिनवानी, उसकल्ली व बरूढ़घाट के मतदाता शामिल होंगे। इसके अलावा ग्राम बेडियाकलां के शासकीय प्राथमिक शाला भवन में शिविर आयोजित होगा, जिसमें मुहाड़िया, भटपुरा, धूपकरन, मरदानपुर, रहटाकलां, बेड़ियाकला, ढोलगांवखुर्द व बेडिया खुर्द के मतदाता शामिल होंगे।
कलेक्टर श्री गर्ग ने बताया कि इन शिविरों का आयोजन मतदाता जनसंख्या अनुपात अनुसार 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों का शतप्रतिशत पंजीयन मतदाता सूची में कराने के उद्देश्य से किया जा रहा है। उन्होने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रत्येक वर्ष में चार अर्हता तिथि अनुसार आगामी अप्रैल, जुलाई व अक्टूबर 2023 में 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले मतदाताओं के आवेदन अग्रिम रूप से प्राप्त करने की कार्यवाही भी शिविर में की जाएगी।