हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच युवक की लाश
मकड़ाई एक्सप्रेस हरदा। रहटगांव थाना क्षेत्र में रविवार को दो अलग-अलग स्थानों पर शव और कंकाल मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। दोनों मामलों की जानकारी मिलते ही रहटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
मिली जानकारी के अनुसार छिरपुरा गांव के पास अजनाल नदी किनारे एक कंकाल मिलने की सूचना सामने आई। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। कंकाल की पहचान अभी नहीं हो सकी है। पुलिस द्वारा कंकाल की पहचान और उससे जुड़े तथ्यों की जांच की जा रही है।
वहीं, बड़झिरी और बोबदा गांव के बीच एक युवक का शव मिलने की सूचना से भी हड़कंप मच गया। सूचना पर रहटगांव पुलिस मौके पर पहुंची और शव को लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। युवक की पहचान और उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका पता पुलिस जांच के बाद ही चल सकेगा।
एक ही थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर कंकाल और युवक का शव मिलने से ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। हालांकि दोनों घटनाओं को लेकर अभी पुलिस की जांच जारी है और किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।
पुलिस दोनों मामलों में घटनास्थल से जुड़े साक्ष्य जुटा रही है। कंकाल और शव की पहचान के साथ ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही हो सकेगा।
