jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

हाईवे पर स्कूल बस से टकराई बाइक, दो की मौत

मकड़ाई समाचार नरसिंहपुर। राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 44 पर महमदपुर बचई के पास शुक्रवार की सुबह एक स्कूल बस और बाइक की टक्कर हो गई। जिससे बाइक पर सवार दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं बस में सवार दो बच्चों को भी मामूली चोट होना बताया जा रहा है। घटना की सूचना पर स्टेशनगंज पुलिस ने मर्ग पंचनामा की कार्रवाई कराई है।

- Install Android App -

क्रासिंग में हुई घटना : स्टेशनगंज थाना प्रभारी एसआई जितेंद्र गढ़वाल के अनुसार शुक्रवार की सुबह रोशन धोरेलिया स्कूल की बस मुंगवानी की तरफ से बच्चों को लेकर नरसिंहपुर तरफ आ रही थी जबकि सामने से बाइक में सवार दो ग्रामीण बचई की तरफ जा रहे थे। इसी दौरान बाइक क्रासिंग के दौरान बस से टकरा गई और दोनों सवार घायल होकर सड़क पर गिर गए। घटना की सूचना जैसे ही लोगो को लगी तो मौके पर लोग जमा हो गए और मुंगवानी के साथ स्टेशनगंज पुलिस, एम्बुलेंस पहुंची। लेकिन दोनों घायलों की मौके पर ही मौत हो जाने से शवो को दूसरे वाहन से पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया गया। थाना प्रभारी ने बताया की मृतकों की पहचान महमदपुर निवासी संदीप पिता रामदयाल ठाकुर 35, अज्जू पिता मोहन सिंह गोंड मुंडा टोला लखनादौन के रूप में हुई है। मामले में जांच चल रही है कि बस में सवार बच्चे कौन-कौन थे।

डिवाइडर पर चढ़ गई बस: दुर्घटना में बस फोरलेन को छोड़ डिवाइडर पर जा पंहुची और उसका अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को हाईवे से हटवाने की कार्रवाई शुरू की ताकि आवागमन प्रभावित न हो।