jhankar
ब्रेकिंग
MP में 4-5 अगस्त से फिर हैवी रेन का अलर्ट भोपाल-इंदौर समेत अधिकांश जिलों में आज हल्की बारिश अब मान... इंदौर: 21 अवैध कॉलोनियां घोषित, खसरे में दर्ज होंगी, खरीदी-बिक्री पर रोक जिला प्रशासन की बड़ी कार्र... MSP बढ़ने से मंडी में मूंग की आवक बढ़ी: एक दिन में 477 क्विंटल खरीदी, 4 किमी तक लगी लाइन मासूमों की जान से खिलवाड़: 25 बच्चों को ठूंसकर दौड़ रही स्कूल वैन जब्त आज 2 अगस्त 2026 को हरदा की खास खबरे टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला

हिन्दू ह्रदय सम्राट बालासाहेब की पुण्यतिथि पर शिवसैनिकों ने मरीजों को बांटे बिस्किट एवं निशुल्क डायबिटीज जाँच की गई

खंडवा। शिवसेना शाखा खंडवा द्वारा शिवसेना सुप्रीमो बाला साहेब जी की पुण्यतिथि पर शिवसेना जिला प्रमुख गणेश भावसार के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय पहुंचकर मरीजों को बिस्किट पैकेट का वितरण किया गया। यह जानकारी देते हुए शिवसेना युवा प्रमुख विक्की सांमरे ने बताया कि बाला साहेब की स्मृति दिवस के रूप में खंडवा जिला शिवसैनिकों व्दारा प्रात:काल दादाजी मंदिर एवं गायत्री मंदिर पहुंचकर हवन पूजन किया गया। तत्पश्चात शाम को 5 बजे जिला चिकित्सालय एवं लेडी बटलर में मरीजों को लड्डू का वितरण किया गया। इस अवसर पर शिवसेना प्रमुख गणेश भावसार ने शिवसैनिकों से आह्वान करते हुए कहा कि अपने एवं परिवार के जन्मदिन एवं स्मृति दिवस पर गौमाता की सेवा करें। डायबिटीज की जांच निशुल्क घंटा घर चौक इस्थित राम भक्त हनुमान मंदिर पर कैंप लगाकर पंधाना, मांधाता, हरसूद, विधानसभा में टप्पू वर्मा, सत्यम सोनी, राजेश पंवार, हरिओम, संजय राजेश्वर के नेतृत्व में भी मरीजों को बिस्टिक बांटे गए। इस अवसर पर शिवसेना के भगवान योगी, तुलसीराम अटूदे, मुकेश अतकडे, सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।