jhankar
ब्रेकिंग
Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है 19 मई मंगलवार को देश-विदेश की प्रमुख खबरें मकडा़ई एक्सप्रेस के साथ हंडिया : नयापुरा में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर, 159 आवेदनों का मौके पर निराकरण!

अंकिता हत्याकांड पर बोले केजरीवाल महिलाओ के प्रति जघन्य अपराध अक्षम्य है कठोर सजा दी जाए

मकड़ाई समाचार झारखंड|  दुमका में एकतरफा प्यार ने एक अंकिता नाम की लड़की की जान ले ली। कई दिनों तक ज़िंदगी की जंग लड़ने के बाद रविवार को 16 वर्षीय अंकिता ने दम तोड़ दिया। इस घटना से पूरे देश में आक्रोश है। अंकिता को जलाने वाला  शाहरुख अब पुलिस की हिरासत में है लेकिन उसके चेहरे पर कोई डर नहीं बल्कि मुस्कुराहट है। देशभर में इस हत्यारे को कड़ी सजा देने की मांग उठ रही है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने भी ट्वीट कर आरोपी को सख्त सजा देने की मांग की है।दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक और अरविन्द केजरीवाल ने लिखा, “झारखंड में छात्रा अंकिता सिंह के हत्यारों को कड़ी से कड़ी सज़ा मिलनी चाहिए।  घटना 23 अगस्त की है, शाहरुख नाम का लड़का उसके पीछे पड़ा हुआ था | जब अंकिता ने उसे इनकार कर दिया तो उसने उसकी हत्या की साजिश रची। शाहरुख ने अपने दोस्त छोटू खान के साथ मिलकर अंकिता के कमरे की खिड़की से उस पर पेट्रोल डालकर उसे जला दिया। अस्पताल में कई दिनों तक तड़पने के बाद 27 अगस्त को अंकिता की मौत हो गई। इस घटना से पूरे दुमका में गुस्सा है और आरोपी को फांसी देने की मांग की जा रही है। इस घटना के कारण शहर में तनाव है और प्रशासन ने यहाँ 144 धारा लागू कर दी है।के जघन्य अपराध को देश कभी बर्दाश्त नहीं करेगा। इस मामले की निष्पक्ष जांच हो ताकि मृतका और उनके परिजनों को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।”