jhankar
ब्रेकिंग
PM सड़क योजना की सड़कें गड्ढों में तब्दील : ग्रामीणों का सब्र टूटा: मरम्मत नहीं हुई तो होगा जन आंदोल... जनसुनवाई में की शिकायत : वार्ड 14 में नए पोल लगने के बाद भी पुराने बिजली के पोल बने खतरा Handiya news : हंडिया-गांगला सड़क मार्ग स्वीकृत होने पर ग्राम खेड़ा में विधायक डॉ. दोगने का फलों से ... पारिवारिक विवाद में युवक ने रस्सी के फंदे में झूलकर जीवन लीला की समाप्त, पुलिस जांच में जुटी ! पुरुषोत्तम मास में संकट मोचन हनुमान मंदिर में अखंड रामायण आयोजित भीषण गर्मी से मप्र के कई जिलों में जल संकट गहराया, सूखे हैंडपंप-तालाब, लोग बूंद-बूंद को तरसे मध्य प्रदेश में अमृत योजना के 5000 करोड़ के प्रोजेक्ट अधूरे, 15 जिलों में 55% काम ही पूरा 19 मई 2026, मंगलवार - देश और मध्य प्रदेश का मौसम 19 मई 2026 को मंगलवार - पंचांग और राशिफल 19 मई 2026 मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें जो आज चर्चा मे है

खारुन नदी से 33 घंटे बाद दूसरे किशोर का शव निकाला

मकड़ाई समाचार रायपुर |शहर से लगे सेजबहार इलाके के खारुन नदी के सातपाखर एनिकट में रविवार को नहाने गए दो किशोर बोरिया के कृष पांडेय और संतोषीनगर, दुर्गापारा के कुणाल नागरची गहरे पानी में बह गए थे।देर शाम तक लापता किशोरों को पुलिस और एसडीआरएफ की टीम तलाश नहीं पाई थी।सोमवार सुबह सात बजे से फिर से रेस्क्यू आपरेशन चलाया गया।

- Install Android App -

सोमवार सुबह नौ बजे महादेव घाट एनिकट पर कृष पांडेय का शव कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम तलाशकर बाहर निकालने में सफल रही। वहीं 33 घंटे बाद दूसरे किशोर कुणाल नागरची का शव अमलेश्वर थानाक्षेत्र के घुघवा गांव के घाट के पास मिला।दोनों किशोरों के शव देखकर स्वजन फफक पड़े। घर में तीजा पर्व मनाने की तैयारी में लगे दोनों परिवारों के घर शोक फैल गया। दोनों किशोर अपने दो अन्य दोस्तों के साथ खारुन में नहाने गए थे।

मुजगहन थाना पुलिस के मुताबिक पिछले दिनों हुई लगातार बारिश के कारण खारुन नदी का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। शहर के लोग महादेवघाट में नदी का दृश्य देखने रोज पहुंच रहे है।वहीं युवा,किशोर पिकनिक मनाने के साथ ही घूमने के इरादे से सातपाखर और महादेवघाट एनिकट के आसपास खतरनाक स्थलों पर चले जाते है।दोनों जगहों पर युवा,किशोर नहाने के लिए गहरे पानी में उतरकर तेज बहाव फंसकर डूब जाते है।