jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

अंबानी फिर बने एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन

मुंबई. मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो और मार्क जुकरबर्ग की कंपनी फेसबुक में पार्टनरशिप के बाद अंबानी एशिया के सबसे अमीर शख्स बन गए हैं। उन्होंने अलीबाबा के संस्थापक जैक मा को पीछे छोड़ दिया है। फेसबुक के साथ हुई डील के बाद अंबानी की संपत्ति 4 अरब डॉलर बढ़कर 49.5 अरब डॉलर (लगभग 3.77 लाख करोड़ रुपए) हो गई है। बता दें कि फेसबुक मुकेश अंबानी की जियो में 43,574 करोड़ रुपए का निवेश करेगी। इस निवेश के बाद जियो में फेसबुक की हिस्सेदारी 9.99% हो जाएगी।

जैक मा से 3 अरब डॉलर ज्यादा हुई अंबानी की संपत्ति
मुकेश अंबानी ने अब तक एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन रहे जैक मा को पीछे छोड़ा है। जैक मा के मुकाबले अंबानी की संपत्ति 3.5 अरब डॉलर ज्यादा हो गई है। ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के मुताबिक, मंगलवार, 21 अप्रैल तक मुकेश अंबानी की वेल्थ 14 अरब डॉलर तक गिर गई थी। वहीं मंगलवार को जैक मा की वेल्थ में 1 अरब डॉलर की कमी आई थी।

रिलायंस के शेयरों में जबरदस्त उछाल
फेसबुक के साथ डील की खबरों के बाद रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में बुधवार को शानदार उछाल देखने को मिली। एक समय तो 11 फीसदी ऊपर 1375 रुपए पर कारोबार कर रहा था। कारोबार बंद होते समय आरआईएल का शेयर 9.83 फीसदी ऊपर 1359 रुपए पर जाकर बंद हुए। सिर्फ बुधवार को रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में 90,000 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ था।

- Install Android App -

भारत की किसी कंपनी में अल्पमत हिस्सेदारी के लिए यह अब तक का सबसे बड़ा एफडीआई है। जियो प्लेटफॉर्म के लिए प्री मनी एंटरप्राइज वैल्यू करीब 66 अरब डॉलर होगी। निवेश के बाद जियो प्लेटफॉर्म की वैल्यू 4.62 लाख करोड़ हो जाएगी। इस पार्टनरशिप से लोगों और बिजनेस के लिए बड़े मौके पैदा होंगे।

भारत को ‘डिजिटल दुनिया’ के शिखर तक पहुंचा का सपना होगा सच: अंबानी
फेसबुक के साथ पार्टनरशिप पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने कहा, “2016 में जब हमने जियो की शुरुआत की थी तो हमने एक सपना देखा था। ये सपना था भारत के ‘डिजिटल सर्वोदय’ का। ये सपना था भारत में एक ऐसी समावेशी डिजिटल क्रांति का जिससे हर भारतीय की जिंदगी बेहतर हो सके। सपना, एक ऐसी क्रांति का जो उसे ‘डिजिटल दुनिया’ के शिखर तक पहुंचा सके। इसलिए भारत के डिजिटल इकोसिस्टम को विकसित करने और बदलने के लिए हम अपने दीर्घकालिक साझेदार के रूप में फेसबुक का स्वागत करते हैं। जियो और फेसबुक के बीच तालमेल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डिजिटल इंडिया के सपने को साकार करने में मदद करेगा।”