jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

अगर मोबाइल में है ये ऐप्स तो जल्द ही कर दें डिलीट, हैकर्स चुरा रहे फेसबुक पासवर्ड और डेटा

डॉक्टर वेब मालवेयर एनालिस्ट ने कुछ ऐप्स का पता लगाया है। जो यूजर्स के फेसबुक पासवर्ड (Faceboo Password) और डेटा को चोरी कर रहे हैं। ये सभी एप्स गूगल प्लेस्टोर पर है। सिक्योरिटी एनालिस्ट के मुताबिक ट्रोजन एप्स को 5,856,0101 बार डाउनलोड किया जा चुका है। रिपोर्ट किए जाने पर गूगल ने इन ऐप्स को हटा दिया है। ये ट्रोजन एप (Trojan Apps) यूजर्स को चकमा देते हुए स्पेशल मैकेनिज्म का उपयोग करते हैं।

कैसे चुराते हैं डेटा और पासवर्ड?

बता दें जरूरी सेटिंग्स की परमिशन मिलते ही फेसबुक वेब पेज (Faceboo Web ) को वेबव्यू में अपलोड कर लेते हैं। इसके बाद वेबव्यू में जावा स्क्रिप्ट को लोड करते हैं। फिर स्क्रिप्ट का प्रयोग लॉगिन क्रिडेंशियल्स को चुराने के लिए करते हैं। इसके बाद जावास्क्रिप्ट एनोटेशन के मैथेड का इस्तेमाल करते हैं। आगे लॉगिन और पासवर्ड को चोरी कर ट्रोजन एप को देते हैं। इस डेटा को हैकर्स के सर्वर पर भेजा जाता है।

आइए जानते हैं इन ऐप्स के बारे में जो बेहद खतरनाक है। अगर आपके मोबाइल में तो तुरंत डिलीट कर दें।

PIP Photo: यह एक इमेज एडिटिंग एप है। इसे 5 करोड़ से ज्यादा डिवाइस पर डाउनलोड किया जा चुका है।

Processing Photo: यह एक फोटो एडिटिंग एप है। इसे chikumburahamilton ने डेवलेप किया है।

- Install Android App -

Rubbish Clearner: इस एप को फोन के परफॉर्मेंस को बढ़ाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

Horoscope Daily: इस एप को एक करोड़ से ज्यादा बाद इंस्ट्राल किया गया है।

Inwell Fitness: यह एक फिटनेस एप है। इसे 5 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है।

App Lock Keep: यह एप मोबाइल के अन्य ऐप्स को लॉक करने का ऑप्शन देता है।

Lockit Master: इस एप को Enail Mchicolo ने डेवलेप किया है। पांच करोड़ से ज्यादा एंड्रॉयड डिवाइस में डाउनलोड किया गया है।

Horoscope Pi: इस एप को एक हजार बार डाउनलोड किया गया है।