jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

अगस्त के आखिरी में आ सकती है कोरोना की तीसरी लहर, पढ़िए ICMR का दावा

Covid News Today : देश में कोरोना की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के साथ ही जनजीवन सामान्य हो रहा है, लेकिन कोरोना की तीसरी लहर की आशंका बनी हुआ है। इस बारे में ताजा बयान इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च यानि आईसीएमआर (ICMR) की ओर से आया है। आईसीएमआर ने आशंका जताई है कि देश में कोरोना की तीसरी लहर अगस्त के आखिरी में आ सकती है। हालांकि यह दूसरी लहर जितनी हाहाकारी नहीं होगी। आईसीएमआर ने लोगों से अपील की है कि वे मास्क लगाने और शारीरिक दूरी का पालन करने जैसे नियमों का ध्यान रखें। बिना किसी हिचकिचाहट के टीका लगवाएं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च में महामारी विज्ञान और संक्रामक रोगों के प्रमुख डॉ समीरन पांडा ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर को रोकने के लिए सुपर स्प्रेडर घटनाओं को रोकना होगा। ICMR से पहले इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) ने इस सप्ताह की शुरुआत में कहा था कि तीसरी लहर निश्चित रूप से भारत में आ रही है।

आईएमए ने कहा था कि दुनियाभर से मिल रहे संकेतों और महामारी के इतिहास के आधार पर कहा जा सकता है कि तीसरी लहर जरूर आएगी क्योंकि देश के कई हिस्सों में सरकार और जनता, दोनों ही आत्मसंतुष्ट हैं और कोविड प्रोटोकॉल का पालन किए बिना सामूहिक समारोहों में लगे हुए हैं। केंद्र सरकार भी कह चुकी है कि लोग तीसरी लहर के बारे में भविष्यवाणियों को “मौसम की भविष्यवाणियों” के रूप में गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।

- Install Android App -

WHO ने कहा, तीसरी लहर की हो चुकी शुरुआत

विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी डब्ल्यूएचओ ने कोरोना की तीसरी लहर को लेकर बड़ा दावा किया है। विश्व स्वास्थ्य संगठन का कहना है कि दुनिया के कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर की शुरुआत हो चुकी है। कोरोना का डेल्टा अभियान तीसरी लहर का कारण बनेगा। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने यह भी कहा है कि केवल वैक्सीनेशन से कोरोना की तीसरी लहर को नहीं रोका जा सकता है। इसके लिए सभी नियमों का पालन करना होगा।