मकड़ाई समाचार रायपुर। ऑनलाइन ठगी के बारे में लोग जितना जागरूक हो रहे हैं, उनसे एक कदम आगे ठग सोचकर नए-नए तरीकों से भोले-भाले लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। सायबर ठगी का यह मामला बिल्कुल अलग तरीके से अंजाम दिया गया। एक शख्स ने ओएलएक्स पर साइकिल बेचने का विज्ञापन दिया था। ठग ने साइकिल खरीदने की रकम ऑनलाइन ट्रांसफर करने के बहाने पार्थी से बैंक का यूपीआई कार्ड वाट्सएप के माध्यम से लेकर चार बार में कुल 13 हजार दौ सौ रुपये निकाल लिए।
खाते से पैसे कटने पर पुलिस में अज्ञात आरोपित के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज कराया है। आजाद चौक पुलिस मामले की जांच कर रही है। आजाद चौक पुलिस के मुताबिक, नूतन राइस मिल भैंसथान रोड निवासी ज्योति अग्रवाल के पोते ने साइकिल बेचने के लिए ओएलएक्स पर विज्ञापन दिया था। इसी बीच अज्ञात आरोपित ने आठ हजार रुपये में साइकिल खरीदने की इच्छा जाहिर की।
पार्थिया के पोतों ने आठ हजार में साइकिल देने के लिए हामी भर दी। आरोपित ने खाते में ऑनलाइन पैसा डालने के लिए प्रार्थी से बैंक का यूपीआई कार्ड लेकर चार बार में खाते से कुल 31 हजार दो सौ रुपये का ट्रांजेक्शन कर निकाल लिए। पार्थिया के खाते से पैसा कटने पर उसने तुरंत इसकी शिकायत पुलिस थाने में दर्ज कराई। आजाद चौक पुलिस ने तुरंत बैंक से बातचीत करके पार्थिया के खाते से कटने वाले 18 रुपये फ्रीज करा दिए थे।
मगर, इस बीच ठग बाकी के 13 हजार दो सौ रुपये निकाल लेने में सफल हो गया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और कहा है कि जल्द ही ठग को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

