jhankar
ब्रेकिंग
MP में बारिश का स्ट्रॉन्ग सिस्टम एक्टिव: 5 सितंबर तक 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, सतना में स्कू... पत्नी का खौफनाक कारनामा: प्रेमी के साथ पकड़े जाने पर पति की हत्या, हादसे का बनाया नाटक दमोह में बड़ा हादसा: खेत की खंती में डूबी दो मासूम बहनों की मौत जिला अस्पताल में अज्ञात व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत, शव की शिनाख्त नहीं हंडिया तहसीलदार की नाक के नीचे राजस्व अमले का ‘खेल’? 7 अगस्त को अतिक्रमण माना, 20 अगस्त को शासकीय रा... जनपद पंचायत खिरकिया में पंचायत सचिव एवं सरपंचों की प्रशिक्षण-सह कार्यशाला आयोजित फसल में मृदा जनित बिमारियों की रोकथाम हेतु किसानों को सलाह महाविद्यालय के छात्र छात्राओं ने सीखा ‘फर्स्ट एड’ करना उच्चदाब कनेक्शन बंद होने के बाद सुरक्षा निधि की वापसी अब ऑनलाइन,उपभोक्ताओं को नहीं लगाना पड़ेगा कार्य... मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी कार्यक्षेत्र में प्रधानमंत्री धरती आबा-जन जातीय ग्राम उत्कर्ष अभिया...

अच्छा रिटर्न चाहिए तो ऐसे करें सोने में निवेश, दिवाली तक बढ़ सकती है कीमत

Gold ETF दुनियाभर के बाजार जहां हर क्षेत्र में नकारात्मक रिटर्न दे रहे हैं, वहीं कोरोना काल में सोना चर्चा का विषय बन गया है। सोने के दाम लगातार बढ़ रहे हैं और फिलहाल सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 50 हजार रुपए के भी पार हैं। बीते दो माह की ही बात की जाए तो सोने में निवेश करने वाले निवेशकों को शानदार रिटर्न मिला है और बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि दीपावली तक सोने के दाम 60 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकता है। गोल्ड एक्सपर्ट्स की माने तो यह समय सोने में निवेश के लिए बहुत अच्छा है और आने वाले दो से तीन माह में अच्छा रिटर्न मिल सकता है। ऐसे में यदि सोने की कीमतों में गिरावट भी आती है तो गोल्ड ईटीएफ में निवेश करना सुरक्षित हो सकता है। आइए जानते हैं क्या होता है गोल्ड ईटीएफ

सुरक्षित निवेश के लिए अपनाएं गोल्ड ईटीएफ

गोल्ड ईटीएफ (एक्सचेंज ट्रेडेड फंड) एक प्रकार का म्यूचुअल फंड है, जो सोने में निवेश करता है। इस म्यूचुअल फंड योजना की यूनिट स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध होती हैं। गोल्ड एक्सचेंज ट्रेडेड फंड पैसिव तरीके से प्रबंधित किए जाने वाले इस प्रकार के फंड होते हैं, जो फिजिकल गोल्ड के समान ही रिटर्न देता है।

ऐसे करना पड़ता है गोल्ड ईटीएफ में निवेश

- Install Android App -

गोल्ड ईटीएफ में निवेश के लिए कम से कम एक यूनिट खरीदनी पड़ती है। ये यूनिट एक ग्राम सोने के तुल्य होती है। हालांकि कुछ कंपनियां जैसे क्वांटम म्यूचुअल फंड आधे ग्राम सोने की यूनिट भी उपलब्ध कराता है। कोई भी निवेशक अपने ट्रेडिंग खाते के जरिए स्टॉक एक्सचेंज से गोल्ड ईटीएफ खरीद सकता है। जब निवेशक को जरुरत हो तो इसे ट्रेडिंग खाते के जरिए ही बेचा भी जा सकता है।

गोल्ड ईटीएफ में निवेश के फायदे

गोल्ड ईटीएफ में निवेश के कई फायदे हैं, क्योंकि गोल्ड ईटीएफ निवेशक के खाते में यूनिट के तौर पर दर्ज होता है। गौरतलब है कि साल 2007 में बेंचमार्क एमएफ ने भारत में पहला गोल्ड ईटीएफ लांच किया था और इस समय निवेश के लिए 13 गोल्ड ईटीएफ बाजार में उपलब्ध है।

दिवाली तक बढ़ सकती है सोने की कीमतें

बाजार में विशेषज्ञों का मानना है कि दिवाली तक सोने की कीमत 60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंच सकती है, वहीं, कुछ का मानना है कि दिवाली तक डिमांड आने से सोने का भाव 65000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक भी हो सकता है, इसलिए गोल्ड ईटीएफ में निवेश को सुरक्षित माना जा रहा है। एक्सपर्ट्स के अनुसार फिलहाल गोल्ड ईटीएफ की एक यूनिट 4400-4660 रुपए में मिल रही है, अगर आप आधे ग्राम की यूनिट खरीदना चाहें, तो यह अभी मिल सकती है। आप हर महीने कम से कम एक यूनिट की खरीदारी से शुरुआत कर सकते हैं, इस तरह सोने में थोड़ा-थोड़ा निवेश करके भविष्य के लिए भी पूंजी तैयार की जा सकती है।