jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

अध्यापक ने पहले छात्रा काे प्यार के जाल में फंसाया, फिर होटल में किया दुष्कर्म

ट्यूशन टीचर ने छठी कक्षा की छात्रा से किया था दुष्कर्म

लुधियाना : पंजाब के औद्याेगिक शहर लुधियाना में मानवता काे शर्मसार करने का मामला सामने आया है। यहां एक अध्यापक ने गुरु-शिष्या के रिश्ताें काे कलंकित कर दिया। शिक्षक ने पहले लड़की काे प्यार के जाल में फंसाया फिर उसके साथ घिनाैनी वारदात काे अंजाम दिया। पुलिस ने किशोरी की शिकायत पर अध्यापक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया है और उसकी गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

पुलिस को दी शिकायत में मिलर गंज एरिया की निवासी किशोरी ने बताया कि वह मिलर गंज के सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2020 में पढ़ाई कर रही थी। इसी दौरान उसका सिविल इंजीनियर का टीचर उसके साथ वाट्सएप चैट करने लगा और उसे अपने जाल में फंसा लिया। यही नहीं वह उसे होटल में ले जाकर शारीरिक संबंध भी बनाता रहा है।

- Install Android App -

अमृतसर का रहने वाला है आराेपित

पुलिस ने 2 मार्च 2022 को दी गई शिकायत के बाद अध्यापक दिनेश कुमार निवासी बटाला रोड अमृतसर के खिलाफ थाना डिवीजन नंबर 6 में आपराधिक मामला दर्ज किया है। मामले के जांच अधिकारी एएसआइ गुरजीत सिंह ने कहा कि आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई। इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इस तरह की वारदाताें से लाेगाें का अध्यापकाें से विश्वास ही उठ गया है। लाेगाें ने पंजाब सरकार से इस तरह के अपराधाें के आराेपिताें काे सख्त सजा देने की मांग की है।

ट्यूशन टीचर ने छठी कक्षा की छात्रा से किया था दुष्कर्म

गाैरतलब है कि एक साल पहले भी एक ट्यूशन टीचर ने छठी कक्षा की छात्रा को धोखे से अपने दोस्त के घर ले जाकर दुष्कर्म किया था। इसकाे लेकर काफी हंगामा भी हुआ था। छात्रा जब घर पहुंची तो माता-पिता को आपबीती बताई। थाना डिविजन नंबर छह की पुलिस ने ढोलेवाल चौक स्थित गुरु अजुर्न देव नगर के 24 वर्षीय युवक सन्नी के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया था। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।