Rakshan Bandhan 2020 आ चुका है और ऐसे में जहां बहनें अपने भाई की कलाई के लिए खूबसूरत राखी ढूंढने में लगी हैं वहीं भाई अपनी बहन के लिए खूबसूरत का तोहफा तलाश कर रहे हैं। अगर आप भी उन लोगों में शामिल हैं जो अब तक यह तय नहीं कर सके कि अपनी बहन को क्या तोहफा दें तो हम आपके लिए लाए हैं कुछ ऐसे Gift Ideas जो ना सिर्फ आपके बजट में आएंगे बल्कि आपकी बहन को खुश भी कर देंगे। हम आपको कुछ ऐसे गैजेट्स और यूनिक आइडियाज के बारे में बताने जा रहे हैं जो काफी अलग हैं।
कोरोना काल के कारण बाजार अब खुल रहे हैं वहीं ऑनलाइन शॉपिंग भी जारी है। हालांकि, ऑनलाइन शॉपिंग के लिए वक्त नहीं बचा है इसलिए हम ऐसे गिफ्ट बताने जा रहे हैं जो आप अपने पास की शॉप या शोरूम से खरीद सकते हैं या फिर घर बैठे भी दे सकते हैं।
OTT प्लेटफॉर्म का सबस्क्रिप्शन
इन दिनों यंगस्टर्स में सबसे ज्यादा क्रेज OTT प्लेटफॉर्म पर मिलने वाली वेब सीरीज को लेकर होता है। अपने फोन में ही सबस्क्राइब करते हुए इस ऑनलाइन कंटेंट को देखना काफी पसंद किया जा रहा है। मल्टीप्लेक्स बंद होने की वजह से फिल्में भी इन्ही प्लेटफॉर्म्स पर रीलीज हो रही हैं। ऐसे में आप अपनी बहन को किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का एक साल का सबस्क्रिप्शन दे सकते हैं। Amazon Prime, Netflix, Disney+ Hotstar के अलावा किसी भी OTT प्लेटफॉर्म का सालाना सबस्क्रिप्शन 1500 रुपए तक खर्च करके ले सकते हैं।
Earbuds, Wireless headphone
इन दिनों Earbuds और Wireless Headphones का काफी क्रेज है। ब्लूटूथ से चलने वाले ये गैजेट्स काफी ट्रेंड में हैं और यंगस्टर्स के बीच इनकी मांग भी है। अगर आप अपनी बहन को यह गिफ्ट करते हैं तो यह आपके बजट में होने के साथ ही उसे खुश करने के लिए काफी होंगे। बाजार में Sony, JBL, SkullCandy के अलावा अन्य कई कंपनियों के ईयरबड्स मिल रहे हैं।
Saregama Carvaan Mini 2.0
अगर आपकी बहन को पुराने गानों का शौक है तो Saregama Carvaan Mini 2.0 एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है। 1999 रुपए में उपलब्ध है और इसमें 350 सदाबहार गाने मिलेंगे जो उन्हें खुश कर देंगे। इसमें आपको 8 कलर ऑप्शन मिलेंगे, इसका मतलब है कि आप अपनी बहन की पसंद के रंग का Saregama Carvaan Mini 2.0 गिफ्ट कर सकते हैं।
Bluetooth Speaker
बहन को Bluetooth Speaker गिफ्ट करना एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इन दिनों Bluetooth Speaker का काफी क्रेज है और वो जब चाहे अपनी पसंद के गाने इस पर सुन सकती है। बाजार में 2000 रुपए तक की रेंज में काफी शानदार Bluetooth Speaker उपलब्ध हैं।
Smart fitness band
यह भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है। इन दिनों हर कोई फिटनेस पसंद बनता जा रहा है और ऐसे में Smart fitness band आपकी बहन के लिए बेस्ट गिफ्ट साबित हो सकता है।

