jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

अभिनेता दिलीप कुमार अस्पताल में भर्ती, सांस लेने में हो रही तकलीफ

Top News Today 2021 : अभिनेता दिलीप कुमार की तबीयत बिगड़ गई है। पत्नी सायरा बानो के मुताबिक, Dilip Kumar को सांस लेने में तकलीफ हो रही है, जिसके बाद उन्हें मुंबई के पीडी हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सायरा बानो ने बताया कि अभिनेता को उन्हें पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर नजर रख रही है। थोड़ी देर में बुलेटिन जारी किया जाएगा।

लक्षद्वीप : 93 पूर्व नौकरशाहों ने पीएम को लिखा पत्र

नई दिल्लीः 93 पूर्व नौकरशाहों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर लक्षद्वीप में विकास के नाम पर कथित तौर पर व्यवधान पैदा किए जाने पर चिंता जताई है। उन्होंने प्रधानमंत्री से केंद्रशासित प्रदेश का समुचित विकास सुनिश्चित कराने की अपील की है। पूर्व नौकरशाहों ने कहा है कि लक्षद्वीप भारत का सबसे अलहदा प्रदेश है, इसलिए इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए। उल्लेखनीय है कि लक्षद्वीप में प्रस्तावित प्रशासनिक सुधारों का एक तबका विरोध कर रहा है।

भारत में फंसे छात्रों की मदद करेगी सरकार

नई दिल्ली : विदेश मंत्रालय ने दूसरे देशों में पढ़ने वाले भारतीय छात्रों से कहा है कि अगर वे कोविड-19 के कारण लागू प्रतिबंधों या अन्य कारणों से स्वदेश में फंस गए हैं तो ओआइए-2 डिवीजन से संपर्क करें। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिदम बागची ने दो ई-मेल आइडी व मोबाइल नंबर साझा करते हुए छात्रों से उनके बारे में जानकारी उपलब्ध कराने को कहा है। ऐसा कई देशों में कोविड के कारण लागू प्रतिबंधों की वजह से छात्रों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए किया जा रहा है।

- Install Android App -

तीन भारतीयों ने जीती दासौ सिस्टम्स की 3डी डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता

नई दिल्ली : फ्रांस की प्रमुख कंपनी दासौ सिस्टम्स द्वारा आयोजित 3डी डिजाइन चैलेंज प्रतियोगिता के कुल पांच विजेताओं में तीन भारतीय शामिल हैं। आयुष अग्रवाल ने पैडल बोट का 3डी वर्किग माडल बनाया, अथर्व डिंगोर ने तोप को और किरण निकवाड़े ने एक कार को 3डी डिजाइन किया। कंपनी ने शनिवार को बताया कि हर विजेता परियोजना की 3डी प्रिंटिंग होगी और द इनवेंटर में दिखाई जाएगी। यह जिम कैपोबियांको की प्रसिद्ध चित्रकार लिओनार्दो दा विंची के बारे में नई एनिमेटेड फिल्म है।

असम के मंदिर में मांस रखने में पांच गिरफ्तार

धुबरी : असम के धुबरी जिले में पांच लोगों को मंदिर में कथित रूप से मांस रखने के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोसीरानी सरमा ने बताया कि गोलाकगंज थाना क्षेत्र के जिंकाता द्वितीय भाग गांव में शुक्रवार को उस समय तनाव पैदा हो गया जब लोगों को काली मंदिर में मांस का टुकड़ा मिला। आरोपितों की तलाश के लिए बड़े स्तर पर अभियान चलाया गया और पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। मांस को जांच के लिए राज्य फोरेंसिक प्रयोगशाला भेजा गया है।

त्रिपुरा के सीएम ने जरूरतमंद बच्ची को भेजी मदद

अगरतला : त्रिपुरा के मुख्यमंत्री बिप्लब कुमार देब ने फेसबुक पर आठवीं कक्षा की छात्रा बरसा दास के आग्रह पर संज्ञान लेते हुए उसके लिए स्टडी टेबल, उसकी बीमार मां के लिए दवा व खाने के पैकेट भिजवाए। फेसबुक पर साझा किए गए एक वीडियो में छात्रा ने कहा था कि एक ही कमरे में उसके परिवार के चार सदस्य रहते हैं। वह पढ़ने के लिए मेज भी नहीं खरीद सकती। इसी सप्ताह एक अन्य संदेश में उसने बताया था कि उसकी मां को कोविड हो गया है। उसके परिवार को खाने के लिए अनाज और बीमार मां के लिए दवा की जरूरत है।