jhankar
ब्रेकिंग
बानापुरा स्पा सेंटर पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, तत्काल कराया बंद मकड़ाई एक्सप्रेस 24 की खबर का असर पहले प्रेम विवाह, फिर छिपाया पहली शादी का सच, मौसी के घर से युवती का अपहरण, वीडियो वायरल होने पर पति... सरकारी अनुदान के खाद-बीज की कालाबाजारी का आरोप, सरकारी सील लगी बोरियां मंडी में बिकती मिलीं बिना रेरा और डायवर्शन के कृषि भूमि पर धड़ल्ले से बिक रहे महंगे प्लॉट, प्रशासन मौन! E20 नीति किसानों, युवाओं और ऊर्जा आत्मनिर्भरता का नया अध्याय : अशोक गुर्जर मध्य प्रदेश की 20 बड़ी खबरें | गुरुवार, 9 जुलाई 2026 ,0राजनीति, मौसम, विकास, अपराध और प्रदेश की हर ब... आज का पंचांग एवं राशिफल 🕉️ गुरुवार, 09 जुलाई 2026 9 साल से टापू बना नजरपुरा का मुक्तिधाम, उफनती नदी पार कर शव यात्रा निकालने को मजबूर ग्रामीण पटवारियों का उग्र विरोध: 5 सूत्रीय मांगों पर 7 दिन का अल्टीमेटम, 15 जुलाई से तीन दिवसीय सामूहिक अवका... ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु 9 जुलाई को ग्राम मकड़ाई में लगेगी “सांझ चौपाल”

चार जिलों को छोड़कर बाकी पूरे यूपी से कोरोना कर्फ्यू हटा

Uttar Pradesh Unlock 2.0 : कोरोना की दूसरी लहर लगातार कमजोर हो रही है। यही कारण है कि राज्यों में अनलॉक की प्रोसेस शुरू कर दी है। ताजा खबर उत्तर प्रदेश से आ रही है। यहां चार जिलों को छोड़कर समूचे राज्य से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। लखनऊ, मेरठ, सहारनपुर, गोरखपुर, वे चार जिले हैं जहां कोरोना की पॉजिटिविटी दर अधिक होने के कारण पाबंदियां लागू रहेंगी। हालांकि अभी विकेंड कर्फ्यू जारी रहेगा। यूपी के अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने कहा, मेरठ, सहारनपुर और गोरखपुर को छोड़कर सभी जिलों से कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। इन तीन जिलों में सक्रिय मामले 600 से अधिक हैं।

24 घंटों में 1.14 लाख नए केस, 1.89 लाख मरीज हुए ठीक, 23.13 करोड़ को लग चुका टीका

बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 1,14,460 केस सामने आए हैं। वहीं 1,89,232 मरीज डिस्चार्ज हुए हैं। 2677 मरीजों की मौत हुई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में अब तक कोरोना के 2,88,09,339 केस सामने आ चुके हैं। इनमें से 2,69,84,781 मरीज ठीक हो चुके हैं। देश में मौत का कुल आंकड़ा 3,46,759 है जबकि 14,77,799 एक्टिव केस हैं। टीकाकरण में तेजी आ रही है और अब तक 23,13,22,417 लोगों को टीका लग चुका है।

- Install Android App -

1 हफ्ते में नए मामलों में 32 फीसद की कमी आई

इससे पहले शनिवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले एक हफ्ते के दौरान संक्रमण के मामलों में 32 फीसद और मृतकों की संख्या में 19 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। कोरोना से सबसे बुरी तरह प्रभावित महाराष्ट्र और गुजरात में करीब ढाई महीने बाद सबसे कम 13,659 नए मामले मिले हैं। इससे पहले 10 मार्च को भी ठीक 13,659 मामले ही पाए गए थे। गुजरात में भी 17 मार्च (1,122 मामले) के बाद सबसे कम 996 नए केस पाए गए हैं। वहीं, तीन हफ्ते बाद सक्रिय मामलों की संख्या 15 लाख से नीचे (14,74,023) आई है। इससे पहले 14 अप्रैल को सक्रिय मामलों की संख्या 14,71,592 थी।

महाराष्ट्र में कम नहीं हो रहीं मौतें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक कोरोना महामारी से होने वाली मौतों का आंकड़ा महाराष्ट्र में एक लाख के करीब पहुंच गया है। राज्य में प्रतिदिन होने वाली मौतों की संख्या भी सबसे ज्यादा बनी हुई है। पिछले 24 घंटे के दौरान देश में हुईं कुल 3,380 मौतों में से अकेले महाराष्ट्र से ही 741 मौतें हैं। इसके बाद तमिलनाडु में 443, कर्नाटक में 365, केरल में 209 ,उत्तर प्रदेश में 120 और बंगाल में 118 और लोगों की जान गई है। केरल में एक दिन में कोरोना महामारी से मौत की यह सर्वाधिक संख्या है।