jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

अभी-अभी की MP ब्रेकिंग न्यूज़ : दो बसें आपस में टकराकर पलटी, दो की मौत 10 घायल

मकड़ाई समाचार देवास। देवास में दो बसें टकराने के बाद पलट गईं। हादसे में एक बस के ड्राइवर समेत यात्री की मौत हो गई। 10 से ज्यादा घायल हैं। हादसा एबी रोड पर ग्राम चिड़ावद के पास स्वास्तिक रेस्टोरेंट के सामने हुआ। अशोक ट्रैवल्स कि बस इंदौर से झांसी जा रही थी। इस बस के ड्राइवर ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, तभी पीछे से हाई स्पीड में चली आ रही सिमरन ट्रैवल्स की बस इस बस में जा घुसी। सिमरन ट्रैवल्स की बस सूरत से कानपुर जा रही थी। हादसे के बाद दोनों बसें पलट गईं।

- Install Android App -

हादसे में शिवपुरी के करेला निवासी हेमंत की मौके पर ही मौत हो गई। सिमरन ट्रैवल्स बस का ड्राइवर रविराज गंभीर घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल से इंदौर रेफर कर दिया गया। कुछ देर बाद उसकी भी मौत हो गई। इसके अलावा अमित, रामकली, इकरार, अबरार, महेंद्रसिंह, विजय, सत्ता हयारे, रामनारायणसिंह, अनिल, नितेश योगी, जनटर, धर्मेंद्र, मनोहरलाल, सतीश और विष्णु (सभी निवासी यूपी) घायल हैं।