डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल :-
बैतूल प्रशासन ने गुरूवार को शहर के सोनाघाटी इलाके में बने एक मकान को जेसीबी की मदद से तुड़वा दिया। यह मकान बैतूल में बूचड़खाना संचालित करने वाले एक आरोपी ने सरकारी जमीन पर कब्जा कर बनाया था। नायब तहसीलदार रोहित विश्वकर्मा ने आज सोनाघाटी इलाके में करीब 700 वर्ग फीट में बने दो कमरों के मकान को जेसीबी से तुड़वा दिया।
कमरों को शेख नसरू ने सरकारी जमीन पर अतिक्रमण कर बनाया था। इस मकान में कोई रहता तो नही था।लेकिन उसमे कई सामान, फर्नीचर,बर्तन रखे हुए थे। प्रशासन ने इससे पहले इस जमीन से बेदखली का आदेश भी जारी किया था। जिस का उल्लंघन करने पर गुरुवार शाम को पुलिस बल ने मकान को ध्वस्त कर दिया।
पिछले 9 सितम्बर को पुलिस ने शहर के तिलक वार्ड इलाके में भी एक बूचड़खाने पर छापा मार कार्रवाई कर सैकड़ो खालें, मांस और औजार जब्त किए थे। इस मामले में पुलिस ने शेख नसरू समेत अन्य 5 लोगों को अब तक गौवंश अधिनियम की धाराओं में गिरफ्तार किया है।

