jhankar
ब्रेकिंग
पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की रची साजिश, सोते समय गैंती से किया हमला हरदा में 19 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी हरदा जिले की प्रमुख खबरें | 26 जुलाई 2026 1. देवशयनी एकादशी: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु, खाटू श्या... 🔮 आज का राशिफल | 26 जुलाई 2026 (रविवार) जानिए, आज क्या कहते हैं आपके भाग्य के सितारे रूस से MBBS की डिग्री लेकर लौटी हरदा की बेटी, रविवार दोपहर होगा भव्य स्वागत हरदा: प्रशासन पर दोहरे रवैये का आरोप, भारतीय किसान संघ ने कलेक्टर से मांगा जवाब हरदा: NEET पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग, भीम आर्मी छात्र संघ ने तहसी... हरदा: देवी-देवताओं और भारत माता के कथित अपमान के मामले में आरोपी बरी, कोर्ट ने कहा- अभियोजन आरोप साब... शिवराज पार्क की बदहाली पर दीपक दीक्षित की शिकायत का असर, एसडीएम के निर्देश पर नगर पालिका ने शुरू करा... सिराली : 8 घंटे से लापता आदिवासी बालक संजय को युवा समाजसेवी अजय मंडलेकर ने परिजनों से मिलाया

अस्पताल कर्मचारी ने कीटनाशक पीकर की आत्महत्या की कोशिश, तनख्वाह न मिलने से था परेशान

मकड़ाई समाचार नीमच। नीमच जिले के मनासा तहसील अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक कर्मचारी ने तनख्वाह न मिलने से परेशान होकर आत्महत्या की मंशा से कीटनाशक पी लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। पीड़ित को तत्काल नीमच जिला चिकित्सालय लाया गया जहां उसका इलाज जारी है। पीड़ित कर्मचारी साजन चौहान का आरोप है की उसे 6 महीने से तनख्वाह नहीं मिली है, जिसके कारण उसने कीटनाशक का सेवन कर लिया।

- Install Android App -

मामले पर कर्मचारी साजन ने बताया कि वह कोविड-19 काल से आस्पताल में कार्य कर रहा है। वर्तमान में ऑक्सीजन प्लांट में कार्यरत हैं, मगर पिछले 6 माह से उसे वेतन नहीं दिया गया। इस संबंध में उसके द्वारा बीएमओ से लेकर विधायक व अन्य जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों को अवगत कराया गया लेकिन इसके बावजूद भी सैलरी नहीं दी गई। ऐसे में उसके परिवार की स्थिति बहुत खराब हो गई है। हालत ये है कि अब उसका परिवार भूखे मरने की ल्थित में आ गई है। इससे आहत होकर शनिवार दोपहर पीड़ित साजन चौहान ने कीटनाशक का सेवन करके अपनी जान देने का प्रयास किया। साजन ने बीएमओ सहित लिपिक पर भी रिश्वत मांगने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल साजन का नीमच जिला चिकित्सालय में इलाज जारी है।