डैनी उतपुरे मकड़ाई समाचार ब्यूरो बैतूल:- घोड़ाडोंगरी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र थाना शाहगंज में घटित दुखद घटना जिसमें मजदूरी करने बख्तरा मछवई में अपराधियों द्वारा घोड़ाडोंगरी ब्लॉक के ग्राम सिवनपाठ
डूलारा के आदिवासी युवक स्व विनोद उइके की हत्या व नाबालिग लड़कियों के साथ हुएं अत्याचार शोषण किया गया परन्तु बैतूल जिला पुलिस अधीक्षक एवं सिहोर पुलिस अधीक्षक द्वारा सम्बंधित थाना क्षेत्र में प्रकरण दर्ज नहीं किया गया। 8/9/2021 को पुलिस अधीक्षक बैतूल को ज्ञापन सौंपा गया था। 9/9/2021को आदिवासी समाज संगठन द्वारा शाहगंज में पुलिस अधीक्षक सिहोर को ज्ञापन सौंपा गया था ।परन्तु आज दिनांक तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है।
पूर्व मुख्यमंत्री राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह जी को भोपाल पहुंचकर घटना से अवगत कराया एवं पीड़ित परिवार को सरकार द्वारा मुआवजा देने की मांग की।
दिग्विजय सिंह जी ने पुलिस अधीक्षक बैतूल से गम्भीर घटना पर त्वरित कार्रवाई करने के लिए कहा ।
ज्ञापन सौंपने वालों में ब्रह्मा भलावी जी विधायक घोड़ाडोंगरी विधानसभा क्षेत्र , धरमू सिंह सिरसाम विधायक भैंसदेही , रामू टेकाम पूर्व लोकसभा प्रत्याशी, नरेन्द्र मिश्र ब्लाक अध्यक्ष शाहपुर कांग्रेस कमेटी आदि प्रतीनीधी मंडल उपस्थित रहा।

