YouTube सबसे ज्यादा देखी जाने वाली Video Streaming साइट है और इससे बच्चे भी अछूते नहीं है। हर स्मार्टफोन में यूट्यूब जरूर होता है और इसके Video बच्चों से लेकर बड़ों तक को आकर्षित करते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि बच्चों के सामने ऐसे वीडियो आ जाते हैं जो उनके लिए ठीक नहीं होते। ऐसे में हर माता-पिता की चिंता होती है कि कैसे अपने बच्चों को इन वीडियोज को देखने से रोकें। इसका समाधान पेश करते हुए सायबर सुरक्ष फर्म कैस्पर्सकी ने एक नया मॉनिटरिंग फीचर पेश किया है जो माता-पिता को इतना कंट्रोल देता है कि वो YouTube पर बच्चों द्वारा देखे जाने वाले वीडियो को कंट्रोल कर सकें।
Safe Search in YouTube नाम का यह फीचर एक्टिवेट करने के बाद सर्च रिजल्ट्स में बच्चों के अनुचित वीडियो ब्लॉक कर देता है जिसमें एडल्ट कंटेंट, ड्रग और दूसर विषय शामिल हैं। कंपनी द्वारा जारी बयान के अनुसार 14 प्रतिशत से ज्यादा माता-पिता ने माना है कि उनके बच्चे ऐसे Video देख चुके हैं जो उन्हें हिंसा और अनचाहे काम करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसलिए उन्हें एक भरोसेमंद साथी चाहिए जो बच्चों को ऐसा करने से रोके।
ऐसे करता है काम
इस फीचर को एक्टिव करने के बाद यह ना सिर्फ सर्च करने पर बच्चों को उनके अनुसार वीडियो दिखाता है बल्कि ऐसे कंटेंट को रोकता है जो उनके लिए ठीक नहीं है। इतना ही नहीं यह फीचर माता-पिता को भी अलर्ट करता है कि उनके बच्चों ने किस तरह का कंटेंट यूट्यूब पर सर्च किया है। इसके अलावा इस फीचर की मदद से माता-पिता को ऐसी लिस्ट मिलती है जिसकी मदद से वो बच्चों को केवल वो वीडियो देखने से रोक सकें जो उनके लिए ठीक नहीं है।
यह फीचर एक्टिव होने के बाद अगर कोई बच्चा जान-बूझकर कोई अनचाहा कंटेंट सर्च करता है जो उसके लिए उचित नहीं है तो यह फीचर उस सर्च रिजल्ट को ब्लॉक कर देता है। इनमें शराब, ड्रग्स, तंबाकू, नस्लभेदी, एडल्ट जैसा कंटेंट शामिल है।

