मकड़ाई समाचार सिवनी मालवा। आबकारी विभाग के अधिकारियों ने सिवनी मालवा के ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब बनाने और बेचने वालों पर शराब जप्त कर कार्यवाही की गई। आबकारी विभाग के अधिकारी हेमंत चौकसे ने बताया कि कलेक्टर नीरज कुमार सिंह के निर्देश पर एवं जिला आबकारी अधिकारी अरविंद सागर के मार्गदर्शन में आबकारी दल ने गुरुज घाट पगढाल में दबिश देकर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 34.1(क) के तहत 4 प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिए। उक्त कार्यवाही में 300 किलोग्राम महुआ लहान एवं 60 लीटर हाथभट्टी शराब जप्त की गई सामग्री की अनुमानित कीमत ₹34000 /- है। कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक हेमंत चौकसे एवं आबकारी आरक्षक मनोज रघुवंशी शामिल रहे। अवैध मदिरा के विक्रय ,परिवहन एवं संग्रहण के विरुद्ध आबकारी विभाग द्वारा इस प्रकार की कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।
ब्रेकिंग
