jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

आमआदमी पार्टी की महिला विधायक बलजिंदर कौर को उसके पति ने मारा थप्पड़ विडियो हुआ वायरल

| आम आदमी पार्टी  विधायक बलजिंदर कौर का एक वीडियो वायरल हो रहा है| जिसमें उनके पति उन्हें सरेआम थप्पड़ मारते दिख रहे हैं। ये घटना 10 जुलाई की है, जिसमें तलवंडी से दो बार की विधायक बलजिंदर कौर कुछ लोगों के साथ अपने पति सुखराज सिंह के साथ बहस करते हुए देखी जा सकती हैं। इसी दौरान सुखराज सिंह अचानक उठकर कौर को थप्पड़ मारते हुए दिखते हैं। इस मौके पर कई लोग मौजूद थे और उन्हें बीच-बचाव करते हुए देखा जा सकता है। लेकिन इस वीडियो के सोशल मीडिया पर छाने के बाद आम आदमी पार्टी को लेकर तमाम तरह के कमेंट्स किये जा रहे हैं|कई लोगों के सामने इस तरह थप्पड़ खाकर महिला विधायक रोने लगती हैं। इस मामले को लेकर विधायक ने ना तो कोई टिप्पणी की है और ना ही किसी तरह की शिकायत दर्ज कराई गई है। वहीं पंजाब राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वीडियो को लेकर वो इस घटना का स्वत: संज्ञान लेंगी। आम आदमी पार्टी की ओर से भी इस पर किसी तरह की प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन मामले के राजनीतिक रंग लेने के आसार दिख रहे हैं। बलजिंदर कौर ने वर्ष 2009 में पंजाब विश्वविद्यालय, पटियाला से एम.फिल किया है और राजनीति में आने से पहले वह फतेहगढ़ साहिब में माता गुजरी कॉलेज में अंग्रेजी की प्रोफेसर थीं।

- Install Android App -

बलजिंदर कौर का वायरल वीडियोhttps://twitter.com/NigarNawab/status/1565561405591650304?s=20&t=mHo1qjUt2O5JXEy47JnLOw