jhankar
ब्रेकिंग
टिमरनी : टिमरनी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई 24 घंटे में लूट का खुलासा, महिला सहित तीन आरोपी गिरफ्तार... बीमा कराने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 17 अगस्त कर दी गई है सात दिवसीय प्रशिक्षण के तहत सिविल डिफेंस वालेंटियर्स को दिया प्रशिक्षण मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की विकासखण्ड स्तरीय मासिक बैठक संपन्न इंदौर: पानी की टंकी में मिला युवक का शव, 6 दिन से था लापता दुर्गंध आने पर खुला मामला कृषि के हर क्षेत्र में विकास के लिये सरकार संकल्पित - मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंदौर: हिस्ट्रीशीटर की पहली और दूसरी पत्नी में सड़क पर मारपीट, डीसीपी से की शिकायत होटल के पास बीच ... देशभर के होटल-ढाबा संचालकों को राहत, कमर्शियल LPG सिलेंडर 209 रुपये तक सस्ता कमर्शियल गैस की कीमतों... गलवान झड़प के 6 साल बाद भारत आ सकते हैं शी जिनपिंग, BRICS समिट में शामिल होने की संभावना 2020 के बा... देश में मूंग दाल की कमी, विदेश से मंगानी पड़ रही है दाल  केंद्र ने कम रखा मप्र का खरीदी कोटा कि...

चौकीदारो की हत्या करने वाला हत्यारा पुलिस के हत्थे चड़ा

मकड़ाई समाचार भोपाल । सागर में एक के बाद एक चार हत्‍याओं को अंजाम देने वाले आरोपित को  पुलिस ने भोपाल के लालघाटी इलाके से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपित मानसिक रूप से विक्षिप्‍त है और भोपाल के बैरागढ़ इलाके में एक भी एक हत्‍या को अंजाम दे चुका है।  पुलिस सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर उस तक पहुंची। बताया जा रहा है कि उसने बैरागढ़ में मार्बल दुकान के चौकीदार की हत्‍या की। सागर पुलिस लगातार उसके पीछे लगी थी। आखिरकार उसे लालघाटी इलाके से शुक्रवार सुबह छह बजे गिरफ्तार कर लिया गया। सागर पुलिस आरोपित को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई है। सीरियल किलर की गिरफ्तारी पर गृहमंत्री नरोत्‍तम मिश्रा ने भी हर्ष व्‍यक्‍त करते हुए सागर पुलिस को इस सफलता पर बधाई दी है।

- Install Android App -