ब्रेकिंग
ब्रिटेन की धरती पर मोदी, स्वागत में उमड़े लोग धर्मांतरण के मास्टरमाइंड छांगुर पर ईडी ने कसा शिकंजा, संपत्ति होगी जब्त नए उपराष्ट्रपति की दौड़ में थावरचंद गहलोत और ओम माथुर सबसे आगे हिमाचल में बारिश और लैंडस्लाइड से 345 सड़कें बंद, 137 की मौत फिर भारत आएंगे चीनी नागरिक! 5 साल बाद जारी होने लगा टूरिस्ट वीजा जस्टिस वर्मा मामले की सुनवाई से सीजेआई गवई ने खुद को किया अलग धनखड़ के इस्तीफे पर बोले खड़गे- हमें लगता है दाल में कुछ काला है मध्य प्रदेश में तन्वी द ग्रेट टैक्स फ्री हुई Aaj ka rashifal: आज दिनांक 24 जुलाई 2025 का राशिफल, जानिए आज क्या कहते है। आपके भाग्य के सितारे कलेक्टर श्री जैन व एसपी श्री चौकसे ने ग्राम जोगा में तटीय क्षेत्र का किया निरीक्षण

इंटरनेट मीडिया पर ट्रेंड हो रहा आदिवासी छात्र का गाना, सिंगर बादशाह ने बुलाया चंडीगढ़

मकड़ाई समाचार सुकमा। जाने मेरी जानेमन बचपन का प्यार, गाना आज हर इंटरनेट मीडिया के प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड हो रहा है। बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस गाने पर वीडियो बना रहे हैं और वो गाना गाने वाला लड़का सुकमा जिले के उरमापाल का रहने वाला है। गाने की लोकप्रियता को देखते हुए बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने उस लड़के को चंडीगढ़ बुलाया है। छिंदगढ़ ब्लॉक का छोटा सा गांव उरमापाल ब्लॉक मुख्यालय से सात किमी दूर है।

वहां का रहने वाला छात्र सहदेव दिरदो पेंदलनार में अध्ययनरत है। पिछले साल उसने स्कूल में एक गाना गाया था ओ जाने जानेमन बचपन का प्यार। उस गाने को किसी ने शोशल मीडिया पर डाल दिया। जिसके बाद गाना धीरे-धीरे हिट हो गया और आज बड़े से बड़े सिलेब्रेटी उस पर ड्यूट कर रहे हैं। दो दिन पहले बॉलीवुड सिंगर बादशाह ने वीडियो कॉल के जरिये सहदेव से बातचीत की और चंडीगढ़ आने का न्योता दिया। इसके बाद अपने पिता व कुछ लोगों के साथ शुक्रवार को चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गया।

घर में न टीवी और न ही मोबाइल

- Install Android App -

उरमापाल में रहने वाला छात्र सहदेव आज सोशल मीडिया का बादशाह बन गया है। मगर, खासबात यह कि उसके घर मे न तो टीवी है और न ही मोबाइल। उसके बाद भी उसका गाना हिट हो गया। दोस्तों का कहना है कि वो अपने मन से ऐसे ही गाने बनाकर गाता रहता है। उसे संगीत से काफी प्यार है।

बदल रही सुकमा की पहचान

वैसे तो जिले की पहचान नक्सवाद से होती है, लेकिन अब धीरे-धीरे जिले की पहचान बदल रही है। ऐसे लड़के जिनके गाने सोशल मीडिया में हिट हो रहे है। और उनकी पहचान अब बॉलीवुड तक हो रही है।