jhankar
ब्रेकिंग
बिना अनुमति भूमि उपयोग पर एसडीएम की सख्ती: ₹20.87 लाख जुर्माना, 7 बकायादारों की संपत्ति कुर्क होगी हरदा में खाद संकट गहराया: सरकार के सभी दावे फेल, किसानों को नहीं मिल रही यूरिया – मोहन सांई शिक्षा का अधिकार कानून के तहत निजी स्कूल नवीन मान्यता एवं मान्यता के नवीनीकरण के लिए 10 जुलाई तक कर ... शासकीय भूमि से हटाया अतिक्रमण, 2.023 हेक्टेयर पर होगा ‘नवांकुर अभियान’ के तहत वृक्षारोपण हरदा कलेक्टर श्री सिद्धार्थ जैन ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं जेल रोड पर खुले गड्ढे बने जानलेवा, सोमवार को घुटने भर पानी में छिपा गड्ढा , व्यापारियों ने जताई हादस... मध्यप्रदेश पर्यटन क्विज-2026 के लिए ऑनलाइन पंजीयन 25 जुलाई 2026 तक,विद्यार्थियों को जानने को मिलेगी ... दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान का तीसरा चरण 13 जुलाई से चेक बाउंस के प्रकरणों निराकरण हेतु 18 जुलाई और 21 नवंबर को होगी विशेष लोक अदालत जल मग्न होने वाली पुलियाओं पर बेरिकेड एवं सुरक्षा इंतजाम रखे जाएं - कलेक्टर

उज्जैन में चायना डोर से 6 साल की बच्ची का गला कटा

मकड़ाई समाचार उज्जैन। चायना डोर से छह साल की बालिका का गला कट गया। बच्ची अपने पिता के साथ दोपहिया वाहन पर बैठकर स्कूल से घर जा रही थी। उसी दौरान कोतवाली थाने के समीप गले में चायना डोर उलझ गई थी। गनीमत रही की समय रहते पिता ने वाहन रोक दिया, जिससे गले में हल्की खरोंच लगी है। मोहम्मद गुलशेर निवासी मिल्कीपुरा मंगलवार को अपनी पुत्री साहिबा उम्र 6 वर्ष को संत मीरा स्कूल से दोपहिया वाहन पर आगे की ओर बैठाकर घर जा रहे थे। कोतवाली थाने के समीप आगे बैठी साहिबा के गले में चायना डोर फंस गई। जिस पर वह तेजी से चिल्लाई तो उसके पिता ने वाहन रोक दिया। चायना डोर के कारण बालिका के गले में खरोंच आ गई थी।

- Install Android App -

पिता गुलशेर उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी। समय पर वाहन रोकने से बालिका के साथ गंभीर हादसा नहीं हुआ है। पिता बोले बच्चों को आगे ना बैठाएंबच्ची के पिता गुलशेर ने बताया कि मंगलवार शाम को करीब चार बजे स्कूल की छुट्टी होने पर वह बालिका को बाइक पर आगे की ओर बैठाकर घर जा रहे थे। कोतवाली थाने के समीप मोहन टाकिज रोड से गुजर रहे थे। उसी दौरान बालिका के गले में चायना डोर फंस गई थी। जिस पर वह चिल्लाई थी। भीड़ भरा क्षेत्र होने से वाहन की गति काफी धीमी थी।