उज्बेकिस्तान में 19 बच्चों की मौत के बाद WHO ने भारत में निर्मित खांसी की दवा को लेकर जारी किया अलर्ट
Uzbekistan 19 Children Death : उज्बेकिस्तान में खांसी की दवा खाने से बच्चों की मौत की खबरें सामने आने के बाद नोएडा स्थित फार्मा मैरियन बायोटेक सवालों के घेरे में आ गया है। इस संबंध में अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अलर्ट जारी किया है। WHO ने सिफारिश की है कि नोएडा की कंपनी मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए दो कफ सिरप बच्चों को नहीं दिए जाने चाहिए। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि भारत के मैरियन बायोटेक द्वारा बनाए गए कफ सिरप का इस्तेमाल बच्चों के लिए नहीं किया जाना चाहिए, क्योंकि खांसी की दवा वाले ये उत्पाद उज्बेकिस्तान में 19 मौतों से जुड़े थे।

