शिखर पत्रकार संघ जिला संयोजक के के यदुवंशी नेतृत्व में हुआ सम्मान,
सिवनी मालवा। शिखर पत्रकार संघ जिला संयोजक के नेतृत्व में एसडीएम अखिल राठौर का स्थानांतरण होने पर एक विदाई समारोह रविवार को आयोजित किया गया जिसमें एसडीएम अखिल राठौर को शाल श्री फल स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
एसडीएम अखिल राठौर का स्थानांतरण सोहागपुर होने पर श्री राठौर का सम्मान पत्रकारों के द्वारा किया गया। शहर के कर्मठ जुझारू ईमानदार ऊर्जावान एसडीएम अखिल राठौर का स्थानांतरण होने पर एक विदाई समारोह आयोजित किया गया जिसमें उन्हें शाल श्री फल और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया ।
इस अवसर पर SDM अखिल राठौर ने कहा कि यह शहर और यहां के नागरिक बहुत अच्छे हैं मेरे नौकरी में मैंने सिवनी मालवा जैसा शहर पहले कभी नहीं देखा यहां पर जो भी निर्माण कार्य किए हैं। आप के बिना सहयोग से नहीं होते इन सब कार्यों में आप लोगों का भी सहयोग रहा वही कोरोनावायरस में किए गए कार्य की भी प्रशंसा की गई इस अवसर पर शिखर पत्रकार संघ जिला संयोजक के के यदुवंशी नेतृत्व में किया गया सम्मान में प्रमुख रूप से वरिष्ठ पत्रकार वीरेंद्र तिवारी, शशांक मिश्रा , विपिन मालवीय,अमित शर्मा हर्ष चंद्रनारायण , सुरेंद्र कुशवाहा, प्रमोद पटेल, समाजसेवी प्रमोद खंडेलवाल सहित पत्रकार उपस्थित रहे।

