jhankar
ब्रेकिंग
शराब में मिलावट का वीडियो वायरल, बाबूजी लिकर्स के कर्मचारियों पर आरोप सेवा संकल्प अभियान के तहत परियोजना हरदा के 267 आंगनवाड़ी केन्द्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का हुआ... सेवा संकल्प अभियान के तहत एक दिवसीय स्टार्टअप बूट कैम्प का हुआ आयोजन मदिरा के अवैध विक्रय व संग्रहण के विरूद्ध 6 प्रकरण दर्ज इंटर जनरेशनल बॉन्डिंग एक्टिविटीज से जुड़े युवा पीढ़ी और वरिष्ठजन खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, हरदा के प्रवीण शर्मा की बदली जिंदगी अधिकारियों ने जनसुनवाई में सुनी नागरिकों की समस्याएं आज का सुविचार - 29 सितंबर 2026 सब्र और समझदारी से बड़ा कोई हथियार नहीं होता वोट चोरी को लेकर कांग्रेस का भोपाल में प्रदर्शन, हरदा में पुतला दहन कल आज कैसा रहेगा मध्यप्रदेश का मौसम किन जिलो को मिली बारिश से मुक्ति और कहां होगी बारिश

एसोसिएशन करेगा सद्बुद्धि यज्ञ पेंशनरों के साथ छलावा कर रही प्रदेश सरकार

मकड़ाई समाचार भोपाल सिवनी | सालों से सरकार के अधिनस्थ रहकर काम करने वाले पेंशनरों को आज परेशान होना पड़ रहा है । उन्हें नियमानुसार न तो उचित पेंशन मिल रही और न ही अन्य योजनाओं का लाभ । सरकार पेंशनरों के साथ छलावा कर रही है । सरकार के समक्ष न्यायोचित मांगो को लेकर लड़ते रहेंगे । यह बात मंगलवार को जिला पेंशनर एसोसिएशन के प्रांतीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीबी . नायर ने प्रेसवार्ता में कही । उन्होंने कहा कि मांगों को लेकर अब वे 5 से 9 सितंबर तक सदबुद्धि यज्ञ करेंगे । नायर ने बताया कि सरकार तो कोर्ट के आदेश को भी नहीं मान रही है और न ही आदेश के पालन के लिए कोई कार्रवाई कर रही है । आज स्थिति यह है कि पेंशनरों को दो साल से सरकारी अस्पताल में दवाएं नहीं मिल रही ।

जबकि जिस उम्र के पड़ाव में हैं उस समय सबसे ज्यादा स्वास्थ्य की भी चिंता है ऐसे में सरकार उस पर भी ध्यान नहीं दे रही । पांच दिवसीय आयोजन में पहले दिन पांच सितंबर को प्रभात फेरी और देवताओं का आव्हान , छह को 108 हनुमान चालीसा पाठ , सात को सुंदरकांड का पाठ , आठ को पार्थिव रूद्राभिषेक , पूर्णाहुति आरती , विसर्जन और नौ सितंबर को सभा और ज्ञापन सौंपा जाएगा ।

- Install Android App -

ये मांगे माने

सरकार छटवें वेतनमान के 32 माह के एरियर्स का भुगतान , सातवे वेतनमान का 27 मा का एरियर्स भुगतान , केंद्र के समान प्रदेश के पेंशनर्स को 38 प्रतिशत मंहगाई राहत का भुगतान , मप्र और छत्तीसगढ़ के पेंशनर्स के आर्थिक भुगतान करने में राज्य विभागजन की धारा 49 की सहमति को समाप्त किया जाए , पेंशनरों को चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए आयुष्मान योजना या अन्य योजना का लाभ मिले । उक्त जानकारी प्रांतीय मीडिया प्रभारी आर बी सगर द्वारा दी गई।