jhankar
ब्रेकिंग
सहायक सचिव पर पूर्व में लग चुके आरोप: मनरेगा खाते से राशि निकालने और धमकी देने का आरोप, कलेक्टर से क... आदेश के बावजूद सहायक ग्रेड-3 को अनुभाग-3 में बनाए रखने पर सवाल, संरक्षण के आरोप विकास के दौर में कीचड़ से गुजरी तिरंगा यात्रा, हंडिया की सड़क ने दिखाई जमीनी हकीकत हरदा जिले की खास खबरों की झलक 18 अगस्त 2026 हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा खिरकिया, कावड़ यात्रियों पर जगह-जगह हुई पुष्पवर्षा पालकी में सवार होकर निकले भोलेनाथ, जयकारों से गूंजा सिराली अमृत-2 योजना में पार्षद प्रतिनिधि दीपक दीक्षित ने लगाया लापरवाही का आरोप   कच्ची सड़कों से त्रस्त गांव वाले, बोले - पक्की सड़क नहीं तो करेंगे चुनाव बहिष्कार ऑपरेशन के बाद भी पत्नी ने दिया बच्चे को जन्म, दिव्यांग पति ने कलेक्टर से मांगी आर्थिक सहायता कलेक्टर हरदा ने तत्कालीन तहसीलदार श्रीमती एक्का पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की अनुशंसा की ! 13 माह बाद ...

ऐप्स बैन होने से चीन को होगा करोड़ों यूजर्स का नुकसान! लगेगा बड़ा झटका

भारत सरकार ने सोमवार को TikTok और Helo समेत 59 चीनी ऐप्स पर अंतरिम बैन लगा दिया। सरकार ने यह फैसला देश की सुरक्षा के मद्देनजर लिया। चीनी ऐप्स भारत में बहुत ज्यादा लोकप्रिय थे और भारत सरकार का यह कदम चीन को झटका देने वाला है क्योंकि इसके जरिए उसे करोड़ो यूजर्स का नुकसान उठाना पड़ेगा।

आइए नजर डालते हैं बैन किए गए कुछ प्रमुख चीनी ऐप्स के भारत में मौजूद यूजर्स और उनके बिजनेस पर।

TikTok और Helo: Bytedance टेक्नोलॉजी इंडिया प्रायवेट लिमिटेड द्वारा भारत में TikTok और Helo ऐप्स को संचालित किया जाता रहा है। इनके भारत में 17 करोड़ से ज्यादा यूजर्स हैं। 61.1 करोड़ डाउनलोड के साथ TikTok के लिए भारत दुनिया में सबसे बड़ा बाजार है। इसके बाद चीन और अमेरिका का नंबर आता है। वैसे राजस्व की दृष्टि से देखा जाए तो भारत बहुत पीछे हैं। इस कंपनी ने 2018-19 में 43.6 करोड़ का राजस्व शो किया था।

UC Browser और UC News: UCWeb Mobile प्रायवेट लिमिटेड के 13 करोड़ से ज्यादा एक्टिव यूजर्स हैं। भारत में Google Chrome के बाद UC Browser देश में दूसरा सबसे ज्यादा उपयोग किया जाने वाला इंटरनेट ब्राउजर है। देश में Google Chrome के 70 प्रतिशत और UC Browser के 22 प्रतिशत यूजर्स है। UCWeb मोबाइल ने 2018-19 में भारत में प्रमुख रूप से विज्ञापन से 226.68 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज किया था।
ShareIt: ShareIt 40 करोड़ यूजर्स के साथ फाइल शेयर करने वाला भारत में सबसे ज्यादा लोकप्रिय टूल है। इस कंपनी ने 2018-19 में भारत में 14.73 करोड़ रुपए का राजस्व दर्ज कराया। कम प्रचार-प्रसार की वजह से इसकी पहंच ज्यादा नहीं हो पाई है।

- Install Android App -

अप्रैल में TikTok को एक करोड़ से ज्यादा बार किया गया डाउनलोड:

कोरोना लॉकडाउन के दौरान अप्रैल महीने में चीनी ऐप TikTok को 1 करोड़ से भी ज्यादा बार डाउनलोड किया गया। टिकटॉक लाइट को 10612708 बार और हैलो को 6639011 बार डाउनलोड किया गया। इस दौरान हैलो लाइट को 2805302 बार डालनलोड किया गया।

इन 59 चीनी ऐप्स ने भारत में बहुत बड़ा मार्केट बना लिया था। करोड़ो भारतीय यूजर्स इनसे जुड़े हुए थे और इनका नियमित रूप से उपयोग होता था। गलवान में भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के चीनी उत्पादों और चीनी कंपनियों के बहिष्कार का माहौल बना। इसके बाद देश में कई चीनी कंपनियों पर बैन लगाया गया और इसी कड़ी में सोमवार को चीनी ऐप्स पर बैन लगाया गया।

भारतीय सरकार के सामने अपना पक्ष रखेगा TikTok:

TikTok की तरफ से कहा गया है कि उसने किसी भी भारतीय यूजर्स की जानकारी चीन को नहीं दी है और वह अपने उपर लगाए गए बैन के बारे में भारत सरकार से बात करेगा। इन चीनी ऐप्स पर लगाए गए बैन की वजह से अब Chingari, Mitron, Myntra जैसे भारतीय ऐप्स को लाभ मिलेगा। चीनी ऐप्स के लाखों-करोड़ों यूजर्स अब भारतीय ऐप्स से जुड़ेंगे।