जनसहयोग से 4 ऑक्सीजन मशीन, 8 सिलेंडर है ग्रुप के पास
मकड़ाई समाचार सिराली। कोविड महामारी के इस दौर में सिराली में एक आरक्षक और उसके साथियों ने सिराली क्षेत्र में अपनों को बचाने के लिये ऑक्सीजन सहयोग ग्रुप बनाया। लोगो का सहयोग मिलता रहा और आज सिराली क्षेत्र में इस ग्रुप के पास 4 ऑक्सीजन मशीन ओर 8 सिलेंडर उपलब्ध है। जो सिराली क्षेत्र के जरूरतमंद लोग जिन्हें ऑक्सीजन की जरूरत है। उनको निशुल्क दी जा रही है। पुलिस विभाग में पदस्थ आरक्षक विजय मंडलोई ओर उनके सहयोगी मित्र पवन विश्वकर्मा ,शुभम दुबे,विक्रम राजपूत ,विवेक राजपूत ,गोलु पटेल ,विकास पाटिल द्वारा निस्वार्थ भाव से लोगो को नि शुल्क ऑक्सीजन उबलब्ध करवाई जा रही है।
आरक्षक विजय मंडलोई ने बताया कि हमारे ग्रुप द्वारा नगर में किसी भी प्रकार कोरोना महामारी से कोई दिक्कत न आये इस हेतु हमने ऑक्सीजन सहयोग ग्रुप बनाकर सहयोग राशि एकत्रीत की जिसका परिणाम यह हुआ हमारे ग्रुप द्वारा कई जरूरत मंदो को ऑक्सीजन उपलब्ध करवाई गई ।
साथ ही ग्रुप के मुख्य सदस्य पवन विश्वकर्मा ,विक्रम राजपूत ओर विवेक राजपूत द्वारा प्रतिदिन जिन लोगो को ऑक्सीजन लग रही है उसने उनका हाल चाल भी पूछा जा रहा है।

