jhankar
ब्रेकिंग
जिले में पंचायत उप निर्वाचन हेतु संबंधित पंचायतों में 29 सितम्बर को सार्वजनिक अवकाश घोषित पौधारोपण कर वीर भगत सिंह को दी श्रद्धांजलि, युवाओं ने लिया राष्ट्र निर्माण व पर्यावरण संरक्षण का संक... पंधानिया में 2 अक्टूबर को आयोजित होगा अस्पृश्यता निवारण सद्भावना शिविर खुशियों की दास्तां : असिस्टेंट से एंटरप्रेन्योर बने टिमरनी के अर्पित सेवा सेतु अभियान-सरकार आपके द्वार’ से नागरिकों को मिलेगा शासकीय योजनाओं का लाभ सेवा मेरा योगदान’ अभियान के तहत 2 से 10 अक्टूबर तक होंगे 9 सेवा कार्य आंगन मिलन सेवा अभियान के तहत ‘मेरी कहानी-मेरी सफलता’ लाभार्थी संवाद आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सुरक्षित गर्भपात दिवस पर कार्यशाला सम्पन्न उज्जैन सिंहस्थ 2028 रोड चौड़ीकरण विवाद आज का सुविचार - 28 सितंबर 2026

कोरोना महामारी के संकट के दौर में शासकीय अस्पताल बेड़िया में नही है एक भी डॉक्टर, ग्रामीण परेशान

सुनील पटल्या बैड़िया। कोरोना महामारी का संक्रमण गाँव मे भी पैर पसार चुका है। यहाँ भी लोग बीमार हो रहे हैं। लेकिन उपचार के लिए शासकीय प्राथमिक केंद्र बेड़िया में डॉक्टर नही होने से मरीजो को शहरों की ओर जाना पड़ रहा है। डॉक्टरों की कमी को लेकर सोमवार को ग्राम संकट प्रबंधन समूह के सदस्यों ने मांग की। इस अस्पताल में वर्तमान में करीब 50 गांव लगे हुए जिसकी आबादी लगभग 70 हजार होने के बावजूद इस संकट की घड़ी में डॉक्टर नही होना शासन की नाकामी उजागर हो रही है। वर्तमान में शासकीय स्वास्थ्य केन्द्र पर तीन डॉक्टर पदस्थ है। जिसमे डॉ. स्वाति मण्डलोई मातृत्व अवकाश पर है। डॉ. विशाल वर्मा को कोरोना होने से छुट्टी पर है। वही डॉ. प्रवीण बिरला की खरगोन कोविड में ड्यूटी लगाने से इस अस्पताल में डॉक्टर नही होने से मरीजो को बड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यहाँ एमडी डॉक्टर की स्थाई नियुक्ति की जाए। समिति के सदस्य राजेन्द्र नामदेव, जितेन्द्रसिंह चौहान ने सुझाव देते हुए कहा कि 18+ वैक्सीन का पंजीयन सेंटर पर ही किया जावे l वही 45+ की वैक्सीन आबादी की उपलब्धता के अनुरूप हो। सदस्यों ने सर्वे दल को आश्वस्त किया कि ग्राम में सर्वे के दौरान कोई समस्या आने पर अवगत करावे । ताकि सर्वेदल का सहयोग कर सके। इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि सुरेश सोलंकी, सचिव अनोकचंद पटेल, राकेश वर्मा, प्रदीप सेन सहीत एएनएम, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, आशाकार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Install Android App -