jhankar
ब्रेकिंग
शीर्षक: पेपर लीक पर सख्ती, PM मोदी का बड़ा ऐलान - फास्ट ट्रैक कोर्ट बनेंगे, दोषियों को कड़ी सजा बिजली कंपनी के इस अधिकारी पर आय से अधिक संपत्ति का आरोप, जांच में 17.12 करोड़ की संपत्ति मिली लोकायु... हरदा: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, 30 वर्षीय युवक की मौत, स्कूल में सुरक्षा गार्ड की करता था नौकरी भाजपा किसान मोर्चा हरदा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष बने सुरेश पुनासे, जिले के 12 मंडल अध्यक्षों की सूची जार... किसानों के साथ ये कैसा मजाक? 70–80 रुपये प्रति एकड़ बीमा मिलने पर फूटा गुस्सा, तहसीलदार को सौंपा ज्ञ... हरदा कोतवाली पुलिस की बड़ी सफलता: 4 घंटे में नकबजनी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, ₹1.30 लाख का चोरी क... इंदौर: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म, फोटो वायरल करने की धमकी देकर करता रहा शोषण रहटगांव को मिले नए तहसीलदार, शंकर सिंह रघुवंशी ने संभाला पदभार दिल्ली: जंतर-मंतर पर 'चलो संसद' प्रदर्शन के दौरान प्रतिष्ठित न्यूज चैनल के रिपोर्टर पर हमला हंडिया : गौशाला होने के बावजूद सड़कों पर गौवंश का कब्जा, आखिर किसकी जिम्मेदारी?

कंगना ने BMC को भेजा नोटिस, ऑफिस तोड़ने पर मांगा 2 करोड़ रुपए का मुआवजा

मुंबई । शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के साथ चल रहे विवाद के बीच फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत ने मंगलवार को बीएमसी को नोटिस भेजा है और अपने ऑफिस में गलत तरह से की गई कार्रवाई के लिए दो करोड़ रुपए की मांग की है। गौरतलब विवाद के बीच बीएमसी ने कंगना के दफ्तर पर अवैध निर्माण का हवाला देकर बुलडोजर चला दिया था। 9 सितंबर को कंगना के ऑफिस पर बीएमसी ने यह कार्रवाई की है।

प्रधानमंत्री से भी मुलाकात कर सकती है कंगना

इस बीच यह भी खबर है कि बीएमसी को नोटिस भेजने के साथ ही यह भी खबर है कि जल्द ही कंगना रनौत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात कर सकती है। इससे पहले कंगना ने महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से भी मुलाकात कर कहा था कि मेरे साथ अन्याय हुआ है। वहीं केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने भी राज्यपाल से मिलकर कंगना को मुआवजा दिलाने के बात कही थी।

- Install Android App -

संजय राउत और कंगना में जुबानी जंग

गौरतलब है कि शिवसेना नेता संजय राउत और कंगना की जुबानी जंग बढ़ती चली गई और नतीजा यह निकला कि बीएमसी ने बदले की कार्रवाई करते हुए कंगना के ऑफिस को गैर कानूनी निर्माण बताकर तोड़ दिया। बीएमसी ने 24 घंटे पहले कंगना के बंगले पर नोटिस चिपकाया था और फिर महज एक दिन बाद ही उनका बंगले में तोड़फोड़ की गई। उस वक्त कंगना मुंबई में मौजूद नहीं थीं।

गौरतलब है कि कंगना रनौत ने 2017 में यह बंगला खरीदा था और इसी साल जनवरी में इसकी साज-सज्जा पूरी हुई थी। बीएमसी के 1979 के प्लान के मुताबिक यह बंगला आवासीय संपत्ति के तहत लिस्टेड है।