jhankar
ब्रेकिंग
सड़कों पर खड़े चार पहिया वाहन दे रहे हादसों को न्योता, पैदल निकलना भी मुश्किल उमंग केंद्र का भ्रमण कर विद्यार्थियों ने जाना किशोरावस्था और मानसिक स्वास्थ्य का महत्व नरवाई जलाने पर ड्रोन से रखी जा रही नजर, एक किसान पर जुर्माना कलेक्टर का दो टूक संदेश: सरकारी काम छोड़कर दूसरी गतिविधियों में न उलझें अधिकारी, पहले निभाएं विभागीय... हंडिया : शक्ति से सृजन’ के तहत भमोरी पहाड़ी पर पौधरोपण, वृक्ष पूजन कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश... ग्राम छापरखंडा में मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर आयोजित, ग्रामीणों को दी योजनाओं की जानकारी संभाग स्तरीय बालरंग प्रतियोगिता में माय किड्स एकेडमी स्कूल हरदा के विद्यार्थियों ने लहराया सफलता का ... नजूल भूमि पर निर्मित 12 दुकानों की नीलामी नियम विरुद्ध कर रही है नगर परिषद टिमरनी , आरक्षण नियमों का... नवरात्रि पर 17 अक्टूबर को हरदा में सजेगी विशाल भजन संध्या विद्युत चोरी के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान, 226 प्रकरण दर्ज, 62.35 लाख की बिलिंग

कतिया समाज के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्रीय विधायक संजय शाह से की मुलाकात, सामाजिक मुद्दों पर हुई चर्चा

मकड़ाई समाचार सिराली। सोमवार को आखाजी भानाजी कतिया समाज के कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र विधायक संजय शाह से मुलाकात की एवं अन्य सामाजिक मुद्दों पर चर्चा कर रंग पंचमी पर्व की शुभकामनाएं दीl समिति क्षेत्र सिराली के अध्यक्ष सचिव एवं समस्त पदाधिकारी गण क्षेत्रीय विधायक संजय शाह के निज निवास स्थान पर ब्रज धाम कॉलोनी हरदा रंग पंचमी पर्व की शुभकामना देने के लिए उपस्थित हुये । इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक द्वारा समिति को ढाई लाख रुपए की सौगात दी जाने का आश्वासन दिया गया। जिसके माध्यम से कतिया समाज भूखंड सिराली में अतिरिक्त कक्ष का निर्माण किया जाएगा। इतना ही नहीं सम्माननीय विधायक महोदय द्वारा नगर परिषद के माध्यम से 100 मीटर का सी सी रोड बनाने के लिए भी आश्वासन दिया गया है जो कि दीपगांव सिराली , रोड से सामाजिक भूखंड की ओर 100 मीटर बनाया जाएगा।

- Install Android App -

इस अवसर पर आखा जी भाना जी कतिया समाज सिराली के अध्यक्ष भगवानदास ढोके, उपाध्यक्ष गणेश प्रसाद बीले, कोषाध्यक्ष भागवत शाह जी ढोके, सचिव कालूराम सेजकर, सह सचिव निर्भय दास दूधे एवं सदस्य वंशी चौरे, विष्णु प्रसाद मल्हारे एवं वरिष्ठ समाजसेवी शिव प्रसाद मल्हारे सहित समाज के कार्यकर्ता मौजूद रहे।