jhankar
ब्रेकिंग
केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट के मुआवजे पर छतरपुर में विरोध, प्रशासन के आश्वासन से खत्म हुआ आंदोलन इंदौर में हरियाली का मेगा प्लान: मानसून की पहली बारिश के साथ लगेंगे 3 लाख पौधे कोचिंग डिपो के सामने बड़ा हादसा टला: पाइप लाइन के गड्ढे में फंसा डम्पर प्रशासन सख्त कार्रवाई शुरू: कैंट एरिया में अवैध निर्माणों को किया गया ध्वस्त कलेक्टर दफ्तर में टीवी एक्ट्रेस की एंट्री, 300 करोड़ की जमीन पर कब्जे की साजिश का मामला हंडिया : बस स्टैंड मार्केट बना ‘अतिक्रमण का अड्डा’! टीन शेड माफिया हावी, छोटे दुकानदारों का दम घुटा—... हंडिया : सत्तु अमावस्या पर सेवा की मिसाल: पागल बाबा आश्रम के पं.रामकृष्ण दाधीच ने कराया सत्तू वितरण,... Harda news: मकड़ाई समाचार के संपादक मोहन गुर्जर से गाली गलौज, जान से मारने की धमकी ! सिविल लाइन में... सिटी बस पास महंगा होने से छात्र नाराज: किराया 600 रुपए हुआ, पास योजना बंद होने से बढ़ें दाम कांग्रेस का अनूठा प्रदर्शनः एम्स के सामने चूहा पकड़ने का पिंजरा और कीटनाशक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता

कराची में चीनी नागरिकों की कार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक शख्स घायल

पाकिस्तान एक आतंकवादियों का मुल्क बन गया है। अपने पड़ोसी देशों पर आतंकवादी भेजने और बॉर्डर के नियमों का उल्लंघन अक्सर करता है। अब पाक अपने खास दोस्त चीन को भी नहीं छोड़ रहा है। दरअसल पाकिस्तान में चीनी नागरिकों पर जानलेवा हमला हुआ है। आज (बुधवार) कराची में दो चीनी मजदूरों को ले जा रही कार पर बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। पुलिस के मुताबिक मोटरसाइकिल पर आए बंदूकधारियों ने चीनी मजदूरों पर हमला कर दिया। इस हादसे में एक चीनी नागरिक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए। फिलहाल हमला क्यों किया गया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है।

पुलिस कर रही मामले की जांच

सीनियर अधिकारी जावेद अकबर ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि कराची नें चीन की मदद से कई निर्माण परियोजनाओं पर काम चल रहा है। यह हादसा उत्तर पश्चिमी पाक और चीनी मजदूरों को ले जा रही एक बस के नाले में गिरने के सप्ताह बाद हुई है। तब बस में धमाका हुआ था और 9 चीनी और चार पाकिस्तानियों की जान चली गई थी।

- Install Android App -

सड़क पर लगा रखा था विस्फोटक

पाकिस्तान ने शुरू में कहा था कि यह सिर्फ एक सड़क हादसा है। हालांकि बाद में जांच में सामने आया कि एक आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटकों को सड़क किनारे लगा रखा था। बस इसकी चपेट में आ गई। ड्राइवर ने बस पर नियंत्रण खो दिया था और नाले में जा गिरी। यह जानलेवा अटैक अफगानिस्तान की सीमा से लगे खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के जिले कोहिस्तान में हुआ। यह पर बांध का निर्माण चल रहा है। इस आतंकी हमले को लेकर चीन ने पाकिस्तान को अलर्ट भी किया था।

तकनीकी विशेषज्ञों को जांच के लिए भेजा

इस हमले के बाद चीन के सार्वजनिक सुरक्षा मंत्री झाओ केजी ने कहा कि दोनों देश सच का मिलकर पता लगाएंगे। उन्होंने कहा कि तकनीकी विशेषज्ञों को आपराधिक जांच के लिए भेजा जाएगा। केजी ने पाकिस्तान को कहा कि वह चीनी नागरिकों की सुरक्षा का बंदोबस्त करें। वहीं इस घटना के पीछे जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा देने को कहा है।