jhankar
ब्रेकिंग
मानवता की मिसाल बनी हरदा जीआरपी अज्ञात मृतक को अपना समझकर दी अंतिम विदाई संपत्तिकर दाताओं और फौती नामांतरण में भूमि अंतरण शुल्क वसूली पर उठे सवाल, पार्षद दीपक बाथव ने की जां... टिमरनी में बुजुर्ग महिला की गला घोंटकर हत्या, लूट की आशंका से सनसनी MP में फिर बदला मौसम का मिजाज, हरदा समेत कई जिलों में बारिश का अलर्ट मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम की प्रथम वर्ष की कक्षाओं का हरदा, खिरकिया,टिमरन... हंडिया में 28 अगस्त को होगा महाविप्र संगम एवं श्रावणी उपाकर्म ब्रह्मकर्म महोत्सव,,,, हंडिया : आखिर कब तक सड़कों पर दम तोड़ता रहेगा गोवंश? हिरापुर के पास अज्ञात वाहन ने कैड़े को कुचला, ... गोगिया में घर में घुसकर चोरी का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार सर्व ब्राह्मण समाज संगठन ने लगाए 51 पौधे,संरक्षण का लिया संकल्प हरदा में 12 सितंबर को लगेगी वर्ष 2026 की तृतीय नेशनल लोक अदालत 

कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी, अब DA के साथ मिलेगी एरियर की भी रकम, जानें अपडेट

7th Pay Commission DA Hike : अगर आप एक केंद्रीय कर्मचारी हैं या फिर आपके घर में कोई सरकारी कर्मचारी हैं तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती है। जहां पर सरकारी कर्मचारियों का डीए बढ़ने का समय पास आ गया है। केंद्रीय कर्मचारियों के लिए अगले 15 दिन बेहद खास होने वाले हैं। इन 15 दिन में सरकार की ओर से डीए और डीआर में इजाफा होने का ऐलान होने की पूरी उम्मीद है। दरअसल अभी तक के पैटर्न पर नजर डालें तो केंद्रीय कैबिनेट की दशहरे से पहले होने वाली मीटिंग में डीए में इजाफे का ऐलान किया जाता है।

अक्टूबर में किया जा सकता ऐलान

इसके बाद मीडिया में खबरे आ रही हैं और इस दिवाली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ा हुआ पैसा दिया जाता है। वहीं सूत्रों ने दावा किया है कि 15 अक्टूबर से 24 अक्टूबर के बीच में डीए का ऐलान किया जा सकता है। इस बार होने वाला दशहरा 24 अक्टूबर को है। यानि कि 24 अक्टूबर से पहले डीए में इजाफा होने की ज्याजा उम्मीद है। इस बार डीए में 3 फीसदी का इजाफा किए जा सकता है। बहराल केंद्रीय कर्मचारियों को 42 फीसदी की दर से डीए मिल रहा है। इस बार ये बढ़कर 45 फीसदी हो सकता है। हालांकि केंद्रीय कर्मचारी 4 फीसदी डीए को बढ़ाने की मांग कर रहे हैं।

- Install Android App -

लाखों कर्मचारियों को होगा बंपर लाभ

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़े हुए डीए का लाभ 1 जुलाई से दिया जाएगा। इसका अर्थ है कि कर्मचारियों को सरकार की ओर से तीन महीने के डीए के साथ में अक्टूबर की बढ़ी हुई सैलरी दी जाएगी। इसका अर्थ है कि सैलरी के साथ में इस जुलाई, अगस्त और सितंबर के डीए का भी लाभ प्राप्त होगा। इस इजाफे का लाभ तकरीबन 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों और 68 लाख पेंशनर्स को मिलेगा। इसका अर्थ है कि डीए में केंद्रीय कर्मचारियों को बढ़ाई गई महंगाई से राहत मिलने की आशा की जा रही है।

वहीं चुनाव आयोग की तरफ से ऐलान किया गया है। कि मध्य प्रदेश राज्य के साथ पांच राज्यों में चुनाव का ऐलान कर दिया है। जानकारों के आधार पर इससे केंद्रीय कर्मचारियों के डीए हाइक पर किसी भी प्रकार का असर नहीं पड़ेगा। दरअसल 7वें वेतन आयोग के तहत कर्मचारियों का डीए साल में दो बार बढ़ाया जाता है। ये वेतन आयोग के आधार पर तय किया जाता है। इसका चुनाव आयोग की तरफ से ऐलान करने से कोई लेना देना है।