jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

कलेक्टर ऋषि गर्ग ने कचबेडी की स्वास्थ्य अधिकारी को हटाने के दिए निर्देश

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने सुशासन सप्ताह के तहत हंडिया तहसील के ग्राम कचबेडी में शनिवार को आयोजित ‘ग्राम चौपाल’ में ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और उनका निराकरण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ रोहित सिसोनिया व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गर्ग से शिकायत की कि गांव की सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी मुख्यालय पर नहीं रहती है, इससे ग्रामीणों का उपचार नहीं हो पाता है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने इस दौरान बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी सुश्री मोनिका खेरिया सितंबर माह से बिना सूचना के गायब है। कलेक्टर श्री गर्ग ने सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को पद से पृथक करने के लिए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।

- Install Android App -

ग्रामीणों ने गांव में विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने तथा विद्युत देयक अधिक आने की शिकायत कलेक्टर श्री गर्ग से की, जिस पर उन्होंने उप महाप्रबंधक श्री आर. के. अग्रवाल को कल ही गांव में विशेष शिविर लगाकर ग्रामीणों की विद्युत संबंधी समस्याओं के निराकरण के निर्देश दिए। ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री गर्ग को बताया कि गांव में पूर्व में 18 लाख रुपए की पेयजल योजना शुरू हुई थी, उससे एक भी दिन जल प्रदाय नहीं हुआ। अब जल जीवन मिशन के तहत फिर पेयजल योजना का निर्माण शुरू हो रहा है, जिससे सड़कें फिर से खोद दी जाएंगी। कलेक्टर श्री गर्ग ने ठेकेदार को समझाया कि पेयजल योजना की पाइप लाइन बिछाने के लिए यदि सड़कें खोदी जाती हैं, तो उनको तुरंत रिपेयर कराएं। साथ ही उन्होंने पुरानी पेयजल योजना के ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड करने के निर्देश लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को दिए।

कलेक्टर श्री गर्ग ने विकलांग छात्र विशाल पुत्र संतोष का विकलांगता प्रमाण पत्र बनवाने के निर्देश मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एच. पी. सिंह को दिए। कलेक्टर श्री ऋषि गर्ग ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री रोहित सिसोनिया के साथ हंडिया तहसील के ग्राम कचबेड़ी में स्कूल के बच्चों के साथ बैठकर मध्यान्ह भोजन भी किया।