jhankar
ब्रेकिंग
हरदा से बड़ी खबर : रहटगांव में दो घटनाओं से सनसनी: अजनाल नदी किनारे मिला कंकाल, बड़झिरी-बोबदा के बीच... आज 27 सितंबर रविवार को देश का मौसम - उत्तर भारत में झमाझम बारिश का अलर्ट आज 27 सितंबर, रविवार सुबह की देश-दुनिया की 10 बड़ी खबरें एक नजर में मकडाई एक्सप्रेस 24 के साथ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने में प्रतिभा की अहम भूमिका- केंद्रीय राज्य मंत्री उइके खुशियों की दास्तां : पीएम स्वनिधि योजना बनी सहारा, चने-फुटाने का ठेला लगाने वाले फूलचंद कहार की बदली... हरदा में निमाड़ की कलाओं का दो दिवसीय ‘खेती खेड़ो हरि नाम की............’ उत्सव का होगा आयोजन सेवा संकल्प अभियान के तहत 104 आंगनवाड़ी केंद्रों पर आयोजित हुआ ‘आंगन मिलन सेवा’ कार्यक्रम धार्मिक आयोजनों में हथियारों के प्रदर्शन पर प्रतिबंध शिक्षा के साथ संस्कार और नैतिक मूल्यों को जीवन में उतारें विद्यार्थी स्व. जतिन सिंह बघेल की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर, 37 यूनिट रक्तदान

कलेक्टर ने पचोला के पंचायत समन्वयक का वेतन काटने के दिए निर्देश

मकड़ाई समाचार हरदा। कलेक्टर ऋषि गर्ग ने शनिवार को हंडिया तहसील के ग्राम पचौला में सुशासन सप्ताह के तहत आयोजित ‘‘ग्राम चौपाल’’ में ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण करने के निर्देश उपस्थित अधिकारियों को दिए। इस दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी रोहित सिसोनिया व अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद थे।

- Install Android App -

पचोला के एक ग्रामीण गोपाल खांडेल ने कलेक्टर श्री गर्ग से अनुरोध किया कि वह अत्यंत गरीब है, लेकिन उसका आयुष्मान कार्ड अभी तक नहीं बना है, जिससे वह आयुष्मान भारत योजना का लाभ नहीं उठा पा रहा है। जिस पर उन्होंने गोपाल का आयुष्मान कार्ड आज ही बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने ग्रामीण महिला गलकू बाई की जमीन से अतिक्रमण हटाने के निर्देश भी तहसीलदार को दिए। चौपाल में पचोला की अनुसूचित जाति बहुल बस्ती में विद्युत समस्या की शिकायत ग्रामीणों ने की, जिस पर उन्होंने बस्ती का विद्युत ट्रांसफार्मर बदलवाने के निर्देश विद्युत कंपनी के अधिकारियों को दिए।

गांव के पंचायत समन्वयक शंकरलाल मंडराई चौपाल में अनुपस्थित थे, जिस पर उनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश कलेक्टर श्री गर्ग ने दिए। एक ग्रामीण कमलेश पुत्र रामभरोस ने बताया कि वह अत्यंत गरीब है लेकिन उसका गरीब परिवार सम्बन्धी कार्ड अभी तक नहीं बना है। इस पर कलेक्टर श्री गर्ग ने रामभरोसे की पात्रता की जांच मौके पर ही करवाई और वह पात्र पाया गया। उन्होंने कमलेश का बीपीएल कार्ड आज ही बनाने के निर्देश दिए।