jhankar
ब्रेकिंग
नवरात्रि से पहले सलकनपुर पैदल मार्ग का पत्रकारों ने किया निरीक्षण देवास जिले का लाल 21 साल देश सेवा कर लौटा, मां ने आरती उतारी तो छलक पड़े खुशी के आंसू; हरदा में हुआ ... हंडिया : घर को मंदिर बनाने के लिए प्रेम, विश्वास और सम्मान जरूरी,,,,,, सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य आमजन को योजनाओं और सेवाओं का समय पर लाभ पहुंचाना - केंद्रीय राज्य मंत... रांची में होटलों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई में 14 लोग गिरफ्तार,एसएसपी के निर्देश पर नाइट रेड राजस्थान पंचायत चुनाव 2026 :  चुनाव में भड़काऊ प्रचार पर प्रशासन सख्त, सोशल मीडिया पर रहेगी पैनी नज... गुजरात के सुरेंद्रनगर में जिम संचालक पर गंभीर आरोप, 100 महिलाओं के वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का माम... एशियन गेम्स 2026: आखिरी दिन भारत को 5 गोल्ड, कुल 21 गोल्ड के साथ 85 मेडल होटल के कमरे में युवती से दुष्कर्म का आरोप , शिकायत पर पुलिस ने दर्ज किया मामला 43वीं मंजिल से गिरकर युवक की मौत नोयडा में सुपरनोवा स्पायरा बिल्डिंग की घटना

कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सिवनीमालवा में देखी साफ सफाई व्यवस्था

साफ सफाई व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाने के दिए निर्देश

के के यदुवंशी मकड़ाई समाचार,सिवनी मालवा। कलेक्टर होशंगाबाद नीरज कुमार सिंह ने गुरुवार सुबह औचक निरीक्षण कर यहां साफ सफाई व्यवस्था का बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने नगर पालिका में साफ सफाई व्यवस्था को सुचारू और सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शहर में स्वछता सर्वेक्षण के निर्धारित मापदंडों के अतिरिक्त नियमित साफ-सफाई प्रभावी ढंग से की जाए। स्वच्छता सर्वेक्षण में उल्लेखनीय उदाहरण प्रस्तुत करें। कलेक्टर ने साफ सफाई व्यवस्था पर संतोष जाहिर किया।

रहवासियों से चर्चा कर जानी स्वच्छता की स्थिति

सिवनीमालवा शहर के भ्रमण के दौरान कलेक्टर ने रामनगर कॉलोनी एवं पीर गली के रहवासियों से रूबरू चर्चा कर यहां साफ सफाई व्यवस्था की जानकारी ली। मोहन लाल रघुवंशी एवं अन्य लोगों ने कलेक्टर सिंह को बताया कि कॉलोनी में नियमित स्वच्छता वाहन आता हैं। साथ ही गीले और सूखे कचरे का अलग अलग संग्रहण भी किया जाता हैं।

- Install Android App -

इन स्थानों का किया निरीक्षण

कलेक्टर श्री सिंह ने सबसे पहले बानापुरा एवं नंदरवाडा बसस्टेंड का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां भ्रमण कर सुलभ शौचालय, सब्जी एवं फल मंडी में सफाई की स्थिति देखी। नंदरवाडा बसस्टेंड स्थित नाले का निरीक्षण कर नाले का सीमांकन करने एवं यहां अतिक्रमण ना हो सुनिश्चित करने के निर्देश एसडीएम को निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर जय स्तंभ चौक पहुंचकर यह नाले नालियों से जल निकासी की स्थिति देखी एवं नाले नालियों के नियमित साफ सफाई के लिए नगर पालिका को निर्देशित किया। कलेक्टर श्री सिंह ने रामनगर कॉलोनी एवं पीर नगर बस्ती में भी सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया। उन्होंने पीरनगर स्लम एरिया के पात्र हितग्राहियों को धारणाधिकार योजना से लाभान्वित करने के निर्देश दिए।

यह रहे उपस्थित

निरीक्षण के दौरान एसडीएम अनिल जैन, सीएमओ राकेश मिश्रा, नायब तहसीलदार ललित सोनी सहित अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।