jhankar
ब्रेकिंग
रहटगांव में युवा कांग्रेस की मासिक बैठक संपन्न, छात्रों और किसानों के मुद्दों पर आंदोलन की रणनीति बन... ग्राम कुड़ावा में पुराने मालगुज़ार के मकान की खुदाई में प्राचीन सिक्के मिलने की चर्चा, ग्रामीणों की ... हंडिया : आम किसान यूनियन ने दिया भारतीय किसान संघ के आंदोलन को समर्थन, इधर किसान संघ ने भी आम किसान ... आज का पंचांग और राशिफल - मंगलवार, 14 जुलाई 2026 आज 14 जुलाई 2026 : देश -विदेश की मुख्य खबरें World News TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार को मध्य प्रदेश की मुख्य खबरें MP-NEWS TOP20 आज 14 जुलाई 2026, मंगलवार - मध्य प्रदेश का मौसम अपडेट आज 14 जुलाई 2026 दिन मंगलवार को हरदा की खास खबरों की झलक रायगढ़: निर्माणाधीन कांग्रेस कार्यालय में नाबालिग से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार हंडिया : मूंग खरीदी को लेकर नर्मदा में उतरे किसान, रिद्धनाथ घाट पर भारतीय किसान संघ का जल सत्याग्रह ...

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

मकड़ाई समाचार जबलपुर। बरगी विधानसभा से कांग्रेस विधायक संजय यादव के छोटे बेटे ने हाथीताल स्थित अपने घर पर शाम 4 बजे के करीब खुद को गोली मार ली है, आनन-फानन में घायल विभोर यादव 16 वर्ष को इलाज के लिए निजी अस्पताल लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि विभोर ने अपने कमरे में खुद को गोली मार ली है। विभोर ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है।

कांग्रेस विधायक के बेटे ने खुद को मारी गोली, अस्पताल के बाहर जुटे नेता

- Install Android App -

घटना की सूचना मिलते ही कांग्रेस विधायक संजय यादव सहित पूर्व मंत्री तरुण भनोत और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता अस्पताल के बाहर पहुंच गए। इधर अस्पताल के बाहर भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया है। घटना की वजह क्या है यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि विभोर यादव कांग्रेस विधायक संजय यादव का छोटा बेटा था।

विभोर ने अपने कमरे में छोड़ा सुसाइड नोट

जानकारी के मुताबिक विभोर यादव के सिर पर गोली लगी है। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विभोर ने यह कदम क्‍यों उठाया। बताया यह भी जा रहा है कि विभोर यादव के कमरे से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें लिखा है कि मेरी मां बहुत अच्छी है मेरे पिता बहुत अच्छे हैं। पुलिस ने विभोर यादव के कमरे को लॉक कर जांच शुरू कर दी है।