jhankar
ब्रेकिंग
गौमाता को दी अंतिम विदाई, 25 वर्षों तक परिवार का हिस्सा रहीं गाय का विधि-विधान से किया अंतिम संस्कार आज 12 जुलाई 2026 को हरदा जिले की खबरो की झलक आज 12 जुलाई 2026, दिन रविवार को पढि़ए मध्य प्रदेश की 20 मुख्य खबरें Makdaiexpress24.com आज 12 जुलाई 2026, रविवार - भारत मुख्य खबरें TOP 20 NEWS आज 12 जुलाई 2026, रविवार - विदेश की मुख्य 20 खबरें आज का पंचांग - रविवार, 12 जुलाई 2026  📅 आदिवासी महिला के अंतर्वस्त्र से मोबाइल निकाल पुलिसकर्मी ने 181 पर चोरी की शिकायत की बन्द ! महिला ने ... किराए के एक कमरे से शुरू हुआ सपना, आज 250 बच्चों का भविष्य संवार रहा है 'आकाश गंगा स्कूल' सिवनी मालवा में छत पर फंसे नंदी का सफल रेस्क्यू, नागरिकों की मदद से सुरक्षित उतारा गया हंडिया में रविवार को 5 घंटे रहेगा बिजली शटडाउन, 33 केवी लाइन मेंटेनेंस के चलते बंद रहेंगे सभी 11 केव...

कार टकराते ही धमाके की आवाज आई और अचानक छा गया सन्नाटा

मकड़ाई समाचार इंदौर। जामगेट सड़क हादसे में घायल अभिनव अभी तक सहमे हुए हैं। वह चालक के बगल वाली सीट पर ही बैठे हुए थे। एयर बलून खुलने से उनकी जान बच गई। हादसे का दृश्य सामने आते ही रोने लगते हैं। एक अन्य घायल प्रतीक को तो अभी तक दोस्त अक्षित,सूरज और विपिन की मौत के बारे में बताया ही नहीं है। एबी रोड़(शिवसागर) निवासी प्रतीक अहिरवार निजी अस्पताल में भर्ती है। उनके हाथ में फ्रैक्चर हुआ है।

बैंककर्मी अभिनव भी उसी कार में सवार था जिसका शुक्रवार रात जामगेट के समीप एक्सीडेंट हुआ है। उन्होंने बयानों में बताया करीब 11.30 बजे पांचों दोस्त मंडलेश्वर से इंदौर के लिए रवाना हुए थे। सामने से गाड़ी आने पर कार चला रहे अक्षित की आंखें चौंधियां गई। कार लगभग 80 किमी प्रति घंटा की स्पीड से चल रही थी। अचानक मोड़ने के चक्कर में कार पुलिया में घुस गई। जोरदार धमाके की आवाज आई और फिर अचानक सन्नाटा पसर गया।

- Install Android App -

कईं गाड़ियां वहां से गुजरती गई और कुछ रुकते गए। अभिनव के मुताबिक मोबाइल टूट गए इसलिए किसी को कॉल भी नहीं कर पाए। ग्रामीणों और राहगीरों की मदद से एम्बुलेंस(108) पर कॉल किया लेकिन आने में डेढ़ घंटा लग गया। उस वक्त सूरज की सांसें चल रही थी। अस्पताल ले जाने में देरी हो गई और उसने भी दम तोड़ दिया।

अभिनव को ज्यादा चोंट नहीं आइ लेकिन एक अन्य दोस्त प्रतीक अभी तक आइसीयू में भर्ती है। उसे तो अभी तक तीनों दोस्तों की मौत के बारे में भी नहीं बताया है। उसके पिता विजय अहिरवार रेलवे में नौकरी करते है। वह उनसे मिलने ही आ रहा था।