मकड़ाई समाचार मसनगांव। गांव सहित सभी क्षेत्र में विगत चार दिन से हो रही रिमझिम बरसात के बाद मंगलवार को दोपहर में धूप निकली । इससे किसानों ने राहत की सांस ली है । मावठे की बरसात से मौसम खुशनुमा बना हुआ था । लगातार बारिश होने से किसानों की सांसे थमी हुई थी । खेतों में खड़ी फसलों को बीमारियों से बचाने के लिए धूप का निकलना जरूरी हो गया था । मंगलवार को धूप निकलने से फसलों में रौनक दिखाई देने लगी थी । किसानों ने अपने खेतों में यूरिया का छिड़काव किया । जिन खेतों में पहला पानी नहीं हुआ था।उन्होंने भी खेतों में पानी देने का काम शुरू कर दिया । मावठे की बारिश को देखते हुए कई किसानों ने पानी देने मे रूचि नहीं ली , लेकिन कम बारिश होने से गेहूं की फसल में पानी देना पड़ रहा है । मौसम साफ होने के बाद चने की फसल में पानी दिया जाएगा ।
ब्रेकिंग
