jhankar
ब्रेकिंग
बनापुरा मंडी में व्यापारियों की गुंडागर्दी गेहूं की बोली को लेकर दो व्यापारी में मारपीट, मंडी सचिव न... हंडिया : साइबर अपराध से बचाव के लिए हंडिया पुलिस का जागरूकता अभियान शुरू! हंडिया : मातेश्वरी जगदंबा सरस्वती का 61वां पुण्य स्मृति दिवस श्रद्धा और आध्यात्मिक भावनाओं के साथ मन... 24 जून 2026 – मध्यप्रदेश में हादसो की हलचल 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश के प्रमुख खबरें 24 जून 2026, बुधवार – मध्यप्रदेश का मौसम समाचार 🌧️ 24 जून 2026, बुधवार – देश का मौसम समाचार  🌦️ पेट्रोल भरवाने जाओ या जान जोखिम में डालो? अर्जुन फ्यूल्स के पहुंच मार्ग पर सवाल ही सवाल! 24 जून 2026, बुधवार – देश -विदेश की मुख्य खबरों की झलक 24 जून 2026, बुधवार - सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल

खाने से लेकर आम आदमी की हर जरूरतमंद चीजो के दामो में हो रही है बढोत्तरी

मकड़ाई समाचार मसनगांव। खाने के उपयोग में आने वाले सोयाबीन का तेल के बाद अब पेट्रोल- डीजल और रसोई गैस के दामों में रोजाना हो रही है बढ़ोतरी। जिस से मध्यमवर्गीय परिवारों के बजट हील रहे है । सोयाबीन के तेल का दाम एक माह पहले 80-85 रुपए लीटर हुआ करता था । जो कि अब 115 रु. लीटर  हो गया है । साथ ही डीजल तथा पेट्रोल के दामों में रोजाना वृद्धि हो रही है । रसोई गैस के दाम 100 रुपए तक बढ़ गए है । बढ़ती महंगाई के कारण ग्रामीणों को अपना गुजर बसर करना मुश्किल हो रहा है । किसानों को उपज के बाजिव दाम नही मिलने से कर्ज में डूब रहे है । किसानों का कहना है कि कंपनियों द्वारा निर्मित सामानों के दामों में रोजाना वृद्धि की जा रही है । लेकिन किसानों की फसल समर्थन मूल्य से कम पर मंडी में बिक रही है । इससे उन्हें नुकसान उठाना पड़ रहा है । रसोई गैस की कीमत 620 से बढ़कर 720 रुपए हो गई है । डीजल-पेट्रोल के दाम भी 93 रुपए व  83 रुपए से अधिक हो गए है ।